main page

घुटनों के बल बैठी...बाॅयफ्रेंड को किया प्रपोज..समंदर किनारे 'तारक मेहता' की छोटी 'सोनू' का ड्रीमी प्रपोजल

Updated 13 May, 2024 01:11:23 PM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छोटी सोनू भिड़े तो आप सबको याद ही होगी। छोटी सोनू का रोल एक्ट्रेस झील मेहता ने निभाया था। झील मेहता इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं हालांकि वह पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में बनीं रहती हैं।झील मेहता जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली हैं। जी हां, झील मेहला लंबे समय से आदित्य द


मुंबई:  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छोटी सोनू भिड़े तो आप सबको याद ही होगी। छोटी सोनू का रोल एक्ट्रेस झील मेहता ने निभाया था। झील मेहता इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं हालांकि वह पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में बनीं रहती हैं।

Bollywood Tadka

 

झील मेहता जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली हैं। जी हां, झील मेहला लंबे समय से आदित्य दुबे को डेट कर रही हैं। कुछ  कुछ महीनों पहले ही दोनों का रोका हुआ था। वहीं अब झील ने शादी से पहले घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड को प्रपोज कर दिया है।

Bollywood Tadka

झील ने अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरों में झील समंदर किनारे घुटनों पर बैठ बाॅयफ्रेंड को अंगूठी पहनाती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो झील मेहता व्हाइट कलर की मिडी ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

Bollywood Tadka

 

झील के साथ ट्विनिंग करते हुए उनके बॉयफ्रेंड आदित्य ने भी व्हाइट शर्ट और ब्राउन पैंट कैरी की है। इन तस्वीरों के साथ झील मेहता ने लिखा-'जब मैं तुम्हारे साथ में होती हूं, तो वह तितलियां बन जाती हैं। बार-बार इकलौता सच यही कि सब कुछ घूम फिर कर आपके पास आ जाता है। मेरे सपनों को सच करने का शुक्रिया।' 

Bollywood Tadka

 

बता दें झील मेहता ने साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सबसे पहले सोनू का किरदार निभाया था। कई सालों तक सोनू का किरदार निभाने के बाद पढ़ाई की वजह से शो छोड़ दिया था। अब झील मेहता बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। 

 

Bollywood Tadka
 

Bollywood Tadka
 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka


 

Content Writer: Smita Sharma

TMKOCSonuJheel MehtaBoyfriendAditya DubeDreamy ProposalTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...