main page

संगीत सेरेमनी में आरती सिंह-दीपक चौहान का इश्क वाला लव, हरा लहंगा, भारी-भरकम ज्वैलरी और चेहरे पर नूर..गोविंदा की भांजी ने लूटी महफिल

Updated 24 April, 2024 12:31:06 PM

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन आरती सिंह दुल्हन बनने को तैयार हैं। एक्ट्रेस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं और वो पल आ चुका है।आरती सिंह 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग इस्कॉन मंदिर में कपल फेरे लेंगी।  उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स जारी हैं।

मुंबई: गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन आरती सिंह दुल्हन बनने को तैयार हैं। एक्ट्रेस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं और वो पल आ चुका है।आरती सिंह 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग इस्कॉन मंदिर में कपल फेरे लेंगी।  उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स जारी हैं।

Bollywood Tadka

22 अप्रैल को आरती की हल्दी सेरेमनी थी। वहीं 23 की सुबह आरती के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगी। मेहंदी के बाद रात में आरती की संगीत सेरेमनी हुईं। इस सेरेमनी में होने वाली दुल्हनिया अपने दुल्हे राजा के साथ रोमांटिक होती नजर आईं।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं दीपक का इस दौरान रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। संगीत के लिए दोनों ने एथनिक लुक चुना है और एक दूसरे के साथ बहुत कमाल के नजर आ रहे है।

Bollywood Tadka

 

कपल के चेहरे पर नजर आ रही खुशी उनके लुक और भी खास बना रही है।  आरती ने संगीत सेरेमनी के लिए हरे रंग का लहंगा चुना है।

Bollywood Tadka

 

लहंगे के साथ आरती ने हैवी ज्वेलरी कैरी की है। साथ ही उनके हाथों में अलग-अलग रंग की चूड़ी दिख रही है। वहीं दूल्हे राजा ने भी कुर्ता और धोती कैरी किया है।  दोनों के लिए आउटफिट बढ़िया दिख रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

To Be BrideArti SinghGroomdipak chauhanromanticsangeet celebrationBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...