main page

दीवार फांदकर शाहरुख खान के घर 'मन्नत' में घुसे दो अनजान शख्स, FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस

Updated 03 March, 2023 12:18:46 PM

एक्टर शाहरुख खान और उनके परिवार की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। एक्टर के मुंबई के बांद्रा में बने घर मन्नत में दो अजनबी शख्स घुस गए। रात करीब साढ़े नौ बजे का समय था। जानकारी के अनुसार, सूरत निवासी दो शख्स सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। दोनों शख्स शाहरुख के घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों की नजर उन पर पड़ने के बाद उन्हें पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान और उनके परिवार की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। एक्टर के मुंबई के बांद्रा में बने घर मन्नत में दो अजनबी शख्स घुस गए। रात करीब साढ़े नौ बजे का समय था। जानकारी के अनुसार, सूरत निवासी दो शख्स सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। दोनों शख्स शाहरुख के घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों की नजर उन पर पड़ने के बाद उन्हें पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Bollywood Tadka
रिपोर्ट्स के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है। बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बंगले में बिना इजाजत के प्रवेश करने समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Bollywood Tadka
बताया जा रहा है कि जिस समय दोनों शख्स घर में घुसे, उस समय शाहरुख घर पर नहीं थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों शख्स गुजरात के रहने वाले हैं और शाहरुख खान के फैन हैं। वे एक्टर से मिलने के लिए गुजरात से मुंबई आए थे।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

Shah Rukh KhanhouseMannatBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...