main page

'मर्दानी' के गोपी पुथरन की क्राइम थ्रिलर के साथ OTT की शुरुआत करेंगी वाणी कपूर

Updated 31 January, 2023 05:10:02 PM

‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के बाद, वाणी कपूर 'मर्दानी' फेम गोपी पुथरान द्वारा निर्देशित YRF वेब शो में अपने एक्टिंग स्किल्स का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

मुंबई। बॉलीवुड डीवा वाणी कपूर अपना OTT डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस को वॉर, बेफिक्रे, शमशेरा, चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में देखा गया है, अब, वह 'मर्दानी' के गोपी पुथरन द्वारा निर्देशित यश राज फिल्म्स की सीरियस क्राइम थ्रिलर में डिजिटल स्पेस की खोज करती नज़र आएंगी। मल्टी-सीजन शो यशराज फिल्म्स के ओटीटी स्लेट का हिस्सा होगा, जिसे YRF एंटरटेनमेंट बैनर के तहत बनाया जा रहा है। YRF के पास 'द रेलवे मेन' भी है, जो भोपाल गैस ट्रेजेडी पर आधारित है।

वाणी केवल उन प्रोजेक्टस की तलाश में हैं जहां वह फैंस के दिलों में जगह बना सके और फैंस उनके किरदार को हमेशा याद रखें।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Vaani KapoorOTT debutcrime thrillerMardaaniGopi Puthran

loading...