एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वीडी 18 की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच उन्हें लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। शूटिंग के दौरान एक्टर के साथ एक हादसा हो गया, जिसमें उनके पैर पर चोट आई है। इस बात की जानकारी वरुण ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है।
27 Dec, 2023 12:26 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वीडी 18 की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच उन्हें लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। शूटिंग के दौरान एक्टर के साथ एक हादसा हो गया, जिसमें उनके पैर पर चोट आई है। इस बात की जानकारी वरुण ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है।
वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी है कि वह सेट पर घायल हो गए हैं। एक छोटी सी क्लिप शेयर कर वरुण ने लिखा 'शूटिंग पर एक और दिन VD18'।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर के पैर पर पट्टी बंधी हुई है।
यह दूसरी बार है, जब वरुण VD18 की शूटिंग के दौरान घायल हुए हैं। इससे पहले भी वह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे।
बता दें, वरुण धवन को आखिरी बार फिल्म 'बवाल' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर उनके साथ नजर आई थीं। वहीं, अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म VD18 की शूटिंग में व्यस्त हैं।