बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर लोगों की मदद करते देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर वरुण धवन की दरियादिली देखने को मिली। वरुण धवन ने अरुणाचल प्रदेश के एक गांव लोंगलियांग के अग्नि पीड़ितों परिवारों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया। वरुण के इस नेक काम में उनकी पत्नी नताशा दलाल ने भी पूरा साथ दिया। वरुण नताशा ने पीड़ित लोगों की मदद के लिए 1 लाख रुपए का दान दिया।
06 Apr, 2021 12:16 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर लोगों की मदद करते देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर वरुण धवन की दरियादिली देखने को मिली। वरुण धवन ने अरुणाचल प्रदेश के एक गांव लोंगलियांग के अग्नि पीड़ितों परिवारों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया।

वरुण के इस नेक काम में उनकी पत्नी नताशा दलाल ने भी पूरा साथ दिया। वरुण नताशा ने पीड़ित लोगों की मदद के लिए 1 लाख रुपए का दान दिया।

हाल ही में इस कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वरुण, नताशा के अलावा एक्ट्रेस कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी, अमर कौशिक भी हैं।वरुण और नताशा के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के एक गांव लोंगलियांग में मार्च महीने आग लगी थी। इस भंयकर आग में पांच साल की एक बच्ची समेत दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई थी। इसके अलावा झुग्गियां जलकर राख हो गईं थी।

वरुण के काम की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ कृति सेनन हैं। फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में हो रही हैं।