main page

सान्या मल्होत्रा-मेघना गुलजार संग हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए विक्की, हाथ जोड़ बाबा जी से मांगा 'सैम बदादुर' की सफलता का आशीर्वाद

Updated 24 November, 2023 11:32:07 AM

बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' 2023 की मोस्ट अवेटिड मूवीज में से एक है। वॉर ड्रामा में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले विक्की  मेघना गुलजार और सान्या के साथ स्वर्ण मंदिर गए।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' 2023 की मोस्ट अवेटिड मूवीज में से एक है। वॉर ड्रामा में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले विक्की  मेघना गुलजार और सान्या के साथ स्वर्ण मंदिर गए।

Bollywood Tadka

विक्की कौशल ने अपनी आने वाली नई फिल्म 'सैम बहादुर' की कामयाबी के लिए गुरु घर में अरदास भी की।

Bollywood Tadka

इसके अलावा उन्होंने गुरबाणी सुनीं। लुक की बात करें तो विक्की व्हाइट कुर्ते में हैंडसम दिखे।

Bollywood Tadka

उन्होंने सिर पर केसरी कलर का रूमाल बांधा था। वहीं सान्या पर्पल कलर के वेलवेट सूट में प्यारी दिखी। सिर पर दुपट्टा लिए सान्या ने हाथ जोड़ बाबा जी से आशीर्वाद लिया। 

Bollywood Tadka


विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर गोल्डन टेम्पल की कई तस्वीरें शेयर की हैं।। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-'शुक्र, सब्र, सुकून'।

Bollywood Tadka

विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म का सामना रणबीर कपूर की फिल्म  'एनिमल' से होगा। दोनों ही बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में से एक हैं हालांकि, ये दोनों ही अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। एक तरफ संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' एक्शन थ्रिलर फिल्म है। वहीं, 'सैम बहादुर' बायोपिक और रीयल कैरेक्टर पर बनी फिल्म है।
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Vicky KaushalMeghna GulzarSanya MalhotraprayersGolden templeSam BahadurBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...