main page

Ullu App के CEO विभु अग्रवाल पर यौन शोषण आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस को फर्जी केस का अंदेशा

Updated 19 August, 2021 12:38:25 PM

फिल्म निर्माता और ''उल्लू डिजिटल'' को सीईओ विभु अग्रवाल पर एक महिला ने बीते दिनों यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। हालांकि अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा सामना आया है। पुलिस ने विभु पर आरोप लगाने वाली महिला को बीते बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म निर्माता और 'उल्लू डिजिटल' को सीईओ विभु अग्रवाल पर एक महिला ने बीते दिनों यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। हालांकि अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा सामना आया है। पुलिस ने विभु पर आरोप लगाने वाली महिला को बीते बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Bollywood Tadka

 

लखनऊ पुलिस ने उस महिला को वर्सोवा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में पुलिस अब यह अंदेशा लगा रही है कि लड़की ने सीईओ के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कराया है। अब आगे की जांच के लिए लड़की को लखनऊ ले जाया जाएगा।

Bollywood Tadka

बता दें, उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विभु की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती है। 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म बात बन गई प्रोड्यूस की थी। 

Bollywood Tadka


2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा में भी कार्यक्रम स्ट्रीम होते हैं। 


 

 

 

 

 

  

Content Writer: suman prajapati

victimarrestedaccusingUllu App CEOVibhu AgarwalmolestationBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...