main page

विजय राज पर लगा महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तारी के बाद एक्टर को मिली जमानत

Updated 04 November, 2020 08:24:56 AM

फिल्म ''रन'' में अपने ''कौवा बिरयानी'' वाले सीन से फेमस हुए एक्टर विजय राज पर एक महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। विजय राज को गोंदिया से गिरफ्तार किया गया था। एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने बताया कि एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, 2 नवंबर की रात फिल्म शेरनी  की शूटिंग में सहयोगी सदस्य के रूप में काम करने आई एक महिला ने विजय राज द्वारा द गेटवे होटल में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

मुंबई: फिल्म 'रन' में अपने 'कौवा बिरयानी' वाले सीन से फेमस हुए एक्टर विजय राज पर एक महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। विजय राज को गोंदिया से गिरफ्तार किया गया था। एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने बताया कि एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, 2 नवंबर की रात फिल्म शेरनी  की शूटिंग में सहयोगी सदस्य के रूप में काम करने आई एक महिला ने विजय राज द्वारा द गेटवे होटल में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

 

Bollywood Tadka

गोंदिया शहर के रामनगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के बाद भादवि की धारा 354 (अ) (ड) के तहत मामला दर्ज विजय राज को गिरफ्तार किया था। खबरों के मुताबिक विजय राज को आज यानी 3 नवंबर को रामनगर पुलिस द्वारा गोंदिया न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। सूत्र के अनुसार विजय राज की ओर से पैरवी एडवोकेट वस्तानी की ओर से की गई।

Bollywood Tadka

 

दुबई में ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले एक्टर  को 2005 में भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उस समय दुबई में ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।


Bollywood Tadka


 विजय राज बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की  शुरुआत साल 1999 में फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से की थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में एक्टिंग की लेकिन विजय राज को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2004 में फिल्म रन से मिली थी। फिल्म 'रन' में उनका 'कौवा बिरयानी' वाला सीन काफी फेमस हुआ था। आखिरी बार विजय राज वेब मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सुटेबल बाॅय' में नजर आए थे।

: Smita Sharma

vijay rajbail allegedlymolestingwoman crew memberBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity News

loading...