main page

'हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार' अनुष्का के बर्थडे पर विराट का खास पोस्ट,बोले-'अगर मैं तुम्हें न पाता तो पूरी तरह से खो जाता'

Updated 02 May, 2024 12:07:24 PM

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। फैंस इस कपल को प्यार से विरुष्का पुकारता है। विराट और अनुष्का दोनों ही एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते। वहीं अब विराट ने पत्नी अनुष्का ने नाम प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। मौका था अनुष्का के 36वें बर्थडे का।

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। फैंस इस कपल को प्यार से विरुष्का पुकारता है। विराट और अनुष्का दोनों ही एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते। वहीं अब विराट ने पत्नी अनुष्का ने नाम प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। मौका था अनुष्का के 36वें बर्थडे का।

Bollywood Tadka

 

जी हां, अनुष्का के बर्थडे पर विराट ने लेडी लव संग बिताए लम्हों की तस्वीरें शेयर की। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर की।

Bollywood Tadka

 

पहली तस्वीर में अनुष्का ब्लैक और वाइट आउटफिट में चश्मा पहने कैमरे को पोज देते हुए नजर आ रही हैं।दूसरी फोटो में एक्ट्रेस को बाल सवांरते देखा जा सकता है।

Bollywood Tadka

तीसरी और चौथी फोटो में दोनों की पीठ वाली झलक देखने को मिल रही है लेकिन बैकग्राउंड लोकेशन फैंस का ध्यान खींच रहा है।

Bollywood Tadka

 

इन तस्वीरों के साथ विराट ने लिखा-'अगर मैं तुम्हें न पाता तो मैं पूरी तरह से खो जाता। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। तुम हमारी दुनिया की रोशनी हो। तुम हमें बहुत पसंद हैं।' इस पोस्ट को शेयर करते हुए विराट कोहली ने तीन हार्ट इमोजी भी शेयर की हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

अनुष्का ने साल 2017 में विराट संग शादी रचाई थी। साल 2021 में कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी जिसका नाम उन्होंने वामिका कोहली रखा। वहीं 15 फरवरी 2024 को कपल दूसरी बार पेरेंट्स बना। कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी जिसका नाम अकाय कोहली रखा है।  

Content Writer: Smita Sharma

Virat KohliBirthdayNoteWifeAnushka SharmaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...