main page

अब सुनील शेट्टी के घर गूंजेंगी शहनाई! साउथ इंडियन दुल्हन बन क्रिकेटर बाॅयफ्रेंड केएल राहुल संग सात फेरे लेंगी आथिया शेट्टी

Updated 20 April, 2022 12:36:35 PM

बी-टाउन में साल 2021 के आखिर से ही शादियों का सीजन चल रहा है। वहीं अब लगता है कि साल 2022 के में भी बॉलीवुड में शादियों का जश्न देखने को मिलेगा। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के बाद अब एक बार फिर बी-टाउन इंडस्ट्री में फिर शहनाई गूंजने वाली है। एक और फेमस कपल जल्द ही सात फेरे लेने वाला है।हम बात करें हैं एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल की। जी हां, अथिया और  केएल राहुल जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं।

मुंबई: बी-टाउन में साल 2021 के आखिर से ही शादियों का सीजन चल रहा है। वहीं अब लगता है कि साल 2022 के में भी बॉलीवुड में शादियों का जश्न देखने को मिलेगा। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के बाद अब एक बार फिर बी-टाउन इंडस्ट्री में फिर शहनाई गूंजने वाली है। एक और फेमस कपल जल्द ही सात फेरे लेने वाला है।

Bollywood Tadka

हम बात करें हैं एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल की। जी हां, अथिया और  केएल राहुल जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं। कपल कब और किस रीति रिवाज में शादी करेगा इस रिपोर्ट में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए डालते हैं एक नजर..

Bollywood Tadka

अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी करेंगे। एक इंग्लिश रिपोर्ट के मुताबिक कपल की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी। शेट्टी फैमिली के करीबी सूत्रों से पता चला है कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोनों के ही पैरेंट्स इस बात से बहुत खुश हैं। इस साल के अंत तक अथिया और राहुल हसबैंड-वाइफ बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Bollywood Tadka

सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर में तुलु-भाषी परिवार में हुआ था। वो साउथ इंडियन हैं। उनके होने वाले दामाद भी मैंगलोर से ही हैं। ऐसे में शादी पूरी तरह से साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से ही होगी। हालांकि सुनील ने बेटी की शादी को लेकर कोई ऑफिशियली अनाउंसमैंट नहीं की है। 

Bollywood Tadka

अथिया और केएल राहुल सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।  राहुल और अथिया की पहली मुलाकात की बात करें तो दोनों एक कॉमन फ्रेंड जरिए मिले थे। जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बर्थडे पर विश किया, तब उनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें उड़ने लगीं। दोनों सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का खुलेआम इजहार करते हैं। अथिया को क्रिकेट मैचों में अक्सर केएल राहुल को सपोर्ट करते देखा जाता है। 

Content Writer: Smita Sharma

Wedding BellsKL RahulAthiya Shettytie the knotSouth Indian styleBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...