main page

भोजपुरी इंडस्ट्री में छाईं पवन सिंह की एक्ट्रेस प्रियंका रेवड़ी, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया साइन

Updated 26 June, 2021 05:21:01 PM

भोजपुरी सिनेमा में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे ही स्टार्स में से एक नाम है एक्ट्रेस प्रियंका रेवड़, जिन्होंने इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर न होने के बावजूद भी अपनी दमदार पहचान बना ली है। प्रियंका रेड्डी भोजपूरी के कई जाने-माने पवन सिंह जैसे स

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सिनेमा में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे ही स्टार्स में से एक नाम है एक्ट्रेस प्रियंका रेवड़, जिन्होंने इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर न होने के बावजूद भी अपनी दमदार पहचान बना ली है। प्रियंका रेड्डी भोजपुरी के कई जाने-माने पवन सिंह जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। ऐसे में एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है।

Bollywood Tadka


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने किया साइन


पवन सिंह की एक्ट्रेस प्रियंका को भोजपुरी सिनेमा की फेमस कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने एक्सक्लूसिवली साइन किया है।

 

Bollywood Tadka


सुपरस्टार पवन सिंह के साथ किया काम


प्रियंका रेवड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली बार वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत फिल्म 'पवन पुत्र' में सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस प्रियंका पंडित के किरदार में नजर आईं थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

 

Bollywood Tadka

 


साउथ फिल्म में आएंगी नजर


प्रियंका अब जल्द ही साउथ फिल्म में नजर आएंगी। उन्होंने अपनी दूसरी  भोजपूरी फिल्म आई मिलन की रात की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा वह पंजाबी फिल्म जिंदगी जिंदाबाद और तेलुगू फिल्म में भी नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा प्रियंका ने कई पंजाबी फिल्म और एड्स में भी काम किया हुआ है।

 

Bollywood Tadka

 


माधुरी दिक्षित की हैं फैन


प्रियंका रेवड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दिक्षित की सबसे बड़ी फैन हैं। वह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनका कहना है कि माधुरी की एक्टिंग और डांस उन्हें काम के लिए प्रेरित करता है।

 

Content Writer: suman prajapati

Worldwide Records BhojpurisignedactressPriyanka RewriBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...