main page

बधाई होः हिना खान की 'भाभी' बनीं दूसरी बार मां, पूजा जोशी ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

Updated 12 August, 2023 10:36:56 AM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा के बच्चे की किलकारी गूंजी है। पूजा दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इससे पहले भी उनके एक बेटी है। ऐसे में अब पूजा दो बेटियों की मां बन गई हैं। घर में दूसरे बच्चे के आगमन से एक्

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। पूजा दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इससे पहले भी उनके एक बेटी है। ऐसे में अब पूजा दो बेटियों की मां बन गई हैं। घर में दूसरे बच्चे के आगमन से एक्ट्रेस और उनकी फैमिली काफी खुश है।

Bollywood Tadka


पूजा जोशी ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।' उनके इस पोस्ट के बाद उन्हें और उनके पति मनीष अरोड़ा को सोशल मीडिया पर फैंस की खूब बधाइया मिल रही हैं।

Bollywood Tadka

 

बता दें, पूजा जोशी अरोड़ा ने साल 2015 में मनीष अरोड़ा से शादी की थी। शादी के 2 साल 2017 में कपल ने अपने अपने बच्चे का स्वागत किया था और अब 2023 में वह दूसरी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। फिलहाल पूजा ने इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है और अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

Bollywood Tadka

 

काम की बात करें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में पूजा जोशी के किरदार को काफी पसंद किया गया था। शो में हिना खान और करण मेहरा ने अहम रोल अक्षरा और नैतिक का किरदार निभाया था और पूजा अक्षरा की भाभी को रोल में नजर आती थीं।

 

Content Writer: suman prajapati

Yeh Rishta Kya Kehlata HaiactressPooja Joshi Arorawelcomesbaby girlTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...