main page

जब अजय देवगन ने सोनाक्षी के साथ की ऐसी हरकत, रोने को कर दिया था मजबूर

Updated 01 April, 2018 10:57:05 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अजय देवगन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इसे जान आप हैरान रह जाएंगे। अजय को बॉलीवुड का ऐसा हीरो कहा जाता है जिसे अपनी बात जाहिर करने के लिए डायलॉग का इस्तेमाल कम करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी आंखें ही बहुत कुछ कह देती है

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अजय देवगन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इसे जान आप हैरान रह जाएंगे।
अजय को बॉलीवुड का ऐसा हीरो कहा जाता है जिसे अपनी बात जाहिर करने के लिए डायलॉग का इस्तेमाल कम करना पड़ता है।

Bollywood Tadka

 

ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी आंखें ही बहुत कुछ कह देती है। निजी जिंदगी में अजय देवगन कम बोलना पसंद करते हैं लेकिन उनका मजाक अक्सर एक्ट्रैस पर भारी पड़ जाता है। यहां तक कि वह रोने तक लगती है।

 

Bollywood Tadka

 

सोनाक्षी सिन्हा ने अजय के इसी मजाकिया अंदाज का जिक्र किया। सोनाक्षी ने बताया - 'अजय और मैं पटियाला में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तभी अजय मेरे पास एक बॉउल में गाजर का हलवा लेकर आए और बार बार मुझसे खाने को कहने लगे। अजय के बहुत कहने पर मैंने जैसी ही हलवे को मुंह में रखा तो मेरी आंखों से आंसू निकलने लगे। तब उन्हें पता चला कि वह हलवा नहीं बल्कि लाल मिर्च पाउडर है। उसके बाद से मैं बहुत सतर्क होकर उनके साथ काम करती हूं।'

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि सोनाक्षी और अजय एक साथ अब तक तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें 'हिम्मतवाला', 'सन ऑफ सरदार' और 'एक्शन जैक्सन' फिल्म शामिल है। सोनाक्षी की बात करें तो उनकी हाल ही में 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' फिल्म रिलीज हुई हालांकि वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सोनाक्षी जल्द ही सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में नजर आएंगी। 

:

Ajay Devgnsonakshi sinhaPrank

loading...