main page

बॉलीवुड के इन पॉपुलर स्टार्स की अनदेखी तस्‍वीरें देखकर चौंक जाएंगे आप

Updated 11 March, 2018 04:40:52 PM

बॉलीवुड में एेस कई स्टार्स हैं जिनके लुक में अब काफी बदलाव आया है। अगर आप उनके स्‍टार बनने के पहले की तस्‍वीर को देखेंगे तो शायद आप उनको पहचान नहीं पाएंगे। आज हम आपको आपके फेवरेट स्‍टार्स की कुछ एेसी तस्वीरें दिखाएंगे जिसको देखकर आपको जोर का झटका लग सकता है। उनकी अजीब लुक और अनदेखी तस्वीरों को देखकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे।

मुबंई: बॉलीवुड में एेस कई स्टार्स हैं जिनके लुक में अब काफी बदलाव आया है। अगर आप उनके स्‍टार बनने के पहले की तस्‍वीर को देखेंगे तो शायद आप उनको पहचान नहीं पाएंगे। आज हम आपको आपके फेवरेट स्‍टार्स की कुछ एेसी तस्वीरें दिखाएंगे जिसको देखकर आपको जोर का झटका लग सकता है। उनकी अजीब लुक और अनदेखी तस्वीरों को देखकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे। 

Bollywood Tadka

शाहिद कपूर 

बॉलीवुड के क्‍यूट एक्टर शाहिद कपूर ने फिल्‍मों में आने से पहले कई म्‍यूजिक वीडियोज और टीवी विज्ञापनों में काम किया हैा वे हिन्‍दी फिल्‍मों में लंबे समय से काम कर रहे हैं। ये तस्वीर और इनकी ये कपड़ो की डिजाइन देख आपको हंसी आ रही होगी लेकिन आज के समय में ये बॉलीवुड के नामी स्‍टार हैं।

Bollywood Tadka

शिल्‍पा शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में फिट और हॉट एक्ट्रैस के रुप में पहचानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी ने अपने अभिनयों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन यदि आप शिल्पा के बचपन की तस्वीरें देखेंगे आप उनको पहचान नही पाओगे। 

Bollywood Tadka

करण जौहर

बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर की बात की जाय तो करण का नाम अाता है लेकिन आप इनकी ये फोटो देखकर इन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे। इस तस्वीर में देख सकते हैं की करण कितने मोटे लग रहे हैं और अब वो कैसे हैं।

Bollywood Tadka

बिपाशा बासु 

बॉलीवुड की हॉट बिपाशा बासु मॉडलिंग के दिनों से ही काफी फिट रहीं हैं। मॉडलिंग के दिनों से अब तक ना केवल बिपाशा के ड्रेसिंग के तौर-तरीके बल्कि उनके लुक खास तौर पर उनके चेहरे की बनावट में खासा बदलाव आ गया है।

Bollywood Tadka

ऐश्वर्या राय-अर्जुन रामपाल 

ऐश्वर्या राय और अर्जुन रामपाल कुछ ऐसे दिखते थें। ऐश्वर्या ने अपनी जिंदगी वो सब हासिल किया है जिसकी कल्पना भी लोग नहीं कर पाते हैं। मिस वर्ल्ड से शुरू हुआ उनका सफर आज तक जारी है, फिल्म इंडस्ट्री में वो सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों में काम किया है। जिनके कारण वो बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं।  बहुत कम ऐसे एक्टर हैं जो पहले मॉडल थे और फिर एक्टर बने हैं वो भी एक सक्सेसफुल एक्टर। अर्जुन रामपाल उनमें से एक हैं। आज भी हर फैशन डिजाइनर की पहली पसंद अर्जुन रामपाल ही होते हैं रैंप वॉक के लिए।

Bollywood Tadka

अनिल कपूर

बॉलीवुड के झक्कास एक्टर के नाम से जाने जाने वाले अनिल कपूर को भला कौन नहीं जानता है वो स्‍टार बनने से पहले कुछ ऐसे दिखते थें बिना शेविंग और मूछों के पहचान में ही नहीं आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

अनुपम खेर

अब ये आखिरी तस्‍वीर जो हैं वो अनुपम खेर साहब की है जो शायद ही आप पहचान पाएंगे। अपनी पुरानी तस्वीरों में अनुपम बेहद अजीब लुक में नजर आते थे। उनको पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। 

:

bollywood staraishwarya rai bachchananupam khershilpa shetty kundrashahid kapoorbipasha basu

loading...