main page

10 महीने से कोमा में है यह कॉमेडियन एक्टर, दोस्त करा रहा इलाज

Updated 28 August, 2017 01:25:49 PM

कॉमेडी एक्टर नीरज वोरा पिछले 10 महीने से कोमा में हैं। जानकारी के मुताबिक नीरज को 19 अक्टूबर, 2016 को आए ब्रेन स्ट्रोक की वजह से दिल्ली स्थित एम्स में एडमिट कराया गया था।

मुंबई: कॉमेडी एक्टर नीरज वोरा पिछले 10 महीने से कोमा में हैं। जानकारी के मुताबिक नीरज को 19 अक्टूबर, 2016 को आए ब्रेन स्ट्रोक की वजह से दिल्ली स्थित एम्स में एडमिट कराया गया था। 


पहले उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। हालांकि बाद में हालत में कुछ सुधार के बाद उनके दोस्त मार्च, 2017 में उन्हें मुंबई ले आए। तब से नीरज उन्हीं के यहां रह रहे हैं।

Bollywood Tadka
  
नीरज की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। उनकी कोई संतान भी नहीं है। फैमिली में केवल उनकी मां थीं, जो 2014 तक उनके साथ थीं। इसके बाद उनकी भी डेथ हो गई। नीरज के आगे पीछे कोई भी नहीं है। ऐसे में दोस्त फिरोज ही उनकी पूरी जिम्मेदारी उठा रहे हैं।

कोमा की हालत में नीरज के दोस्त फिरोज नाडियाडवाला उनकी पूरी जिम्मेदारी उठा रहे हैं। यहां तक कि फिरोज ने जुहू स्थित अपने घर 'बरकत विला' के एक कमरे को ही आईसीयू में कन्वर्ट करा दिया है। 24 घंटे एक नर्स, वॉर्ड ब्वॉय और कुक रहता है। 

इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट, न्यूरो सर्जन, एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट और जनरल फिजीशियन हर हफ्ते विजिट पर आते हैं और नीरज की तबीयत चेक करते हैं। 
 

:

neeraj voracomabollywood actor

loading...