main page

24 की उम्र में बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का निधन..देबीना ने शेयर की न्यूबाॅर्न बेबी की पहली झलक,पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरें

Updated 20 November, 2022 03:18:57 PM

बी-टाउन से आज फिर एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई। खबर थी कि बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा अब हमारे बीच नहीं रही। एंड्रिला शर्मा 20 नवंबर  यानि रविवार की दोपहर 12:59 बजे जिंदगी से जंग हार गईं। एक्ट्रेस ने महज 24 की उम्र में अंतिम सांस ली।

मुंबई: बी-टाउन से आज फिर एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई। खबर थी कि बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा अब हमारे बीच नहीं रही। एंड्रिला शर्मा 20 नवंबर यानि रविवार की दोपहर 12:59 बजे जिंदगी से जंग हार गईं। एक्ट्रेस ने महज 24 की उम्र में अंतिम सांस ली। इसके अलावा शहनाज गिल एक बार फिर प्यार सिद्धार्थ को याद कर इमोशनल हुईं। उन्होंने अपने फिल्मफेयर अवाॅर्ड को सिद्धार्थ को समर्पित किया। इन सबके अलावा टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने हाल ही में अपनी न्यूबाॅर्न बेबी की पहली झलक शेयर की। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की तस्वीरों पर एक नजर..


पहले ब्रेन स्ट्रोक फिर मल्टीपल हार्ट अटैक...नहीं रहीं बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा

 

बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा अब हमारे बीच नहीं रही। एंड्रिला शर्मा 20 नवंबर  यानि रविवार की दोपहर 12:59 बजे जिंदगी से जंग हार गईं। एक्ट्रेस ने महज 24 की उम्र में अंतिम सांस ली। 1 नवंबर को एंड्रिला शर्मा ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद से ही वह हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। वह कोमा में चली गई थी। उन्हें वेंटिलेशन में रखा गया था लेकिन फिर उन्हें होश नहीं आया। 

'थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए' प्यार सिद्धार्थ  को याद कर फिर नम हुईं शहनाज की आंखें

 

बाॅलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला सितंबर 2021 में दुनिया को अलविदा कह गए।  महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इकलौते बेटे के निधन से परिवार तो दर्द से टूटा ही था लेकिन उनकी दोस्त या यूं कहे उनकी लेडी लव शहनाज गिल पर बिजली सी गिर गई।  कहा जाता है कि शहनाज गिल की गोद में सिद्धार्थ शुक्ला ने दम तोड़ा था। सिद्धार्थ के निधन से शहनाज बिखर गई थीं। उन्होंने बहुत मुश्किल से खुद को संभाला है। ऐसा शायद भी कोई दिन होगा जब शहनाज उन्हें याद किए बिना रहती होगीं। वहीं एक बार फिर अपने प्यार सिद्धार्थ को याद कर शहनाज इमोशनल हो गईं।


 एंड्रिला शर्मा की मदद के लिए अरिजीत सिंह ने बढ़ाया हाथ,हॉस्पिटल का बिल हुआ 12 लाख के पार

बाॅलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। हाल ही में अरीजीत सिंह ने बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। दरअसल, एंड्रिला शर्मा इस समय जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही हैं। एंड्रिला कोमा में है। एंड्रिला शर्मा को 1 नवंबर 2022 को ब्रेन स्ट्रोक हुआ जिसके बाद से उनकी स्थिति खराब होती चली गई। वहीं उन्हें कई कार्डिएक अरेस्ट भी आ चुके हैं। उनकी स्थिति बेहद नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है। उसके अस्पताल का खर्च धीरे-धीरे बढ़ रहा है और कथित तौर पर खर्च 12 लाख रुपए तक पार हो गया है। ऐसे में भले ही उनके परिवार ने कभी किसी से आर्थिक मदद नहीं मांगी लेकिन सिंगर अरिजीत सिंह ने खुद ही मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

 


Bigg Boss 16: 'आप बहुत जल्द अर्चना 2 बनेंगी' सलमान ने निकाली प्रियंका चौधरी की हेकड़ी 

 विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' के वीकेंड के वार में सलमान खान सुम्बुल तौकीर खान की अक्ल ठिकाने लेकर आए। सलमान ने शालीन भनोट पर घर जाने का भूत सवार था, उसे भी एक चुटकी में गायब कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने एमसी स्टैन को भी जमकर फटकार लगाई। वहीं अब आने वाले एपिसोड में सलमान के निशाने पर एक बार फिर  प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता आने वाले हैं। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है जिसमें वह प्रियंका चाहर चौधरी की हेकड़ी निकालते दिखाई दे रहे हैं। 


भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रश्मि देसाई-आकांक्षा पुरी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रही है। भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है। आम जनता से लेकर नोरंजन जगत के कई स्टार्स का राहुल गांधी को समर्थन मिला। अब तक पूजा भट्ट, सुशांत सिंह और रिया सेन जैसे सेलेब्स राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वहीं अब टीवी की जानी मानी एक्ट्रेसेस का भी राहुल गांधी को समर्थन मिला। बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी हाल ही में इस यात्रा में शामिल हुईं। 

'छोटा चमत्कार बाहों में' देबीना ने शेयर की न्यूबाॅर्न बेबी की पहली झलक

टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी और उनके पति गुरमीत चौधरी के लिए ये साल खुशियों भरा रहा। कपल एक ही साल में दो बेटियों के मम्मी-पापा बन गए हैं। जहां कपल ने साल की शुरूआत में यानि 3 अप्रैल को प्यारी सी बेटी लियाना का स्वागत किया। वहीं 11 नवंबर को एक बार फिर कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी।  कपल की ये नन्हीं परी प्रीमिच्योर है हालांकि वह उसे लेकर घर आ गए हैं। बीते दिनों ही लियाना ने अपनी छोटी बहन का शानदार तरीके से स्वागत किया था। वहीं अब देबीना ने अपनी न्यूबाॅर्न बेबी की झलक शेयर कर दी है। इस तस्वीर को देबीना ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।  

अरुण गोविल ने 'भाभी' तबस्सुम के निधन पर जताया शोक
 
हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 साल की थीं। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए। इन सब के बीच टीवी के राम एक्टर अरुण गोविल ने भी अपनी भाभी तबस्सुम गोविल के निधन पर दुख जताया है।

अब भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अमोल पालेकर 
 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को बॉलीवुड सितारों का खूब साथ मिल रहा है। अब तक इंडस्ट्री से कई स्टार्स राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। वहीं अब इस अभियान में अमोल पालेकर का भी नाम जुड़ गया है। उनकी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होने की तस्वीरें सामने आई हैं।

 

केएल राहुल संग जल्द सात फेरे लेंगी आथिया! बेटी की शादी पर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों की शादी की खबरें कई बार बी-टाउन के गलियारों में चर्चा बटोर चुकी हैं। अब जब इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है तो एक बार फिर उनकी शादी की खबरें तूल पकड़ रही हैं। इसी बीच अब सुनील शेट्टी ने एक इवेंट में बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 


मुसीबत में घिरे आशिकी फेम राहुल रॉय, पैसे नहीं लौटाने के आरोप में धनंजय गलानी ने भेजा कानूनी नोटिस

 फिल्म 'आशिकी' फेम राहुल रॉय मुसीबतों में घिरते दिख रहे हैं। निर्माता धनंजय गलानी ने उन पर पैसे नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। इतनी ही नहीं, इस मामले में उन्होंने राहुल रॉय को एक कानूनी नोटिस जारी किया है।   

 

Content Writer: Smita Sharma

ActressAindrila SharmaPasses AwayDebina BonnerjeeSecondBaby GirlShehnaazSidharth ShuklaSidnaazPriyanka Chahar ChoudharyBollywood NewsBollywood CelebrityTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...