main page

Bollywood Top News:  'इश्कबाज' की 'अनिका' बनेगी दुल्हनिया...अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा करोड़ों का प्लाॅट

Updated 15 January, 2024 07:17:33 PM

'इश्कबाज' की 'अनिका' यानि एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द शादी करने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। 13 साल की डेटिंग के बाद अब सुरभि ने बॉयफ्रेंड बिजनसमैन करण आर शर्मा संग अपनी शादी की घोषणा कर दी है। 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस जश्न में  खेल, राजनीति, फिल्म इंडस्ट्री से तमाम बड़ी हस्तियां इसमें शामिल होंगी। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। इन सबके बीच खबर आ रही हैं कि बिग बी राम मंदिर से

मुंबई: 'इश्कबाज' की 'अनिका' यानि एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द शादी करने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। 13 साल की डेटिंग के बाद अब सुरभि ने बॉयफ्रेंड बिजनसमैन करण आर शर्मा संग अपनी शादी की घोषणा कर दी है। 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस जश्न में  खेल, राजनीति, फिल्म इंडस्ट्री से तमाम बड़ी हस्तियां इसमें शामिल होंगी। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। इन सबके बीच खबर आ रही हैं कि बिग बी राम मंदिर से 10 मिनट की दूरी पर एक आलीशान घर बनाने वाले हैं। उन्होंने अयोध्या में एक प्लॉट खरीदा है।  आइए डालते हैं बाॅलीवुड की टाॅप खबरों पर एक नजर... 

 

जल्द दुल्हनिया बनेंगी 'इश्कबाज' की 'अनिका'

'इश्कबाज' की 'अनिका' यानि एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। सुरभि चंदना को उनके रियल लाइफ बिल्लू मिल गए हैं जिनसे वह जल्द शादी करने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। 13 साल की डेटिंग के बाद अब सुरभि ने बॉयफ्रेंड बिजनसमैन करण आर शर्मा संग अपनी शादी की घोषणा कर दी है और अपने फैंस को खास तोहफा भी दिया है।कपल ने 15 जनवरी, 2024 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यारी सी पोस्ट शेयर कर शादी की घोषणा की।

 


राम लल्ला की शरण में बसेंगे बिग बी: अयोध्या में खरीदा 14.5 करोड़ का प्लॉट

इस समय पूरे देश में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न मनाया जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस जश्न में  खेल, राजनीति, फिल्म इंडस्ट्री से तमाम बड़ी हस्तियां इसमें शामिल होंगी। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। इन सबके बीच खबर आ रही हैं कि बिग बी राम मंदिर से 10 मिनट की दूरी पर एक आलीशान घर बनाने वाले हैं। उन्होंने  अयोध्या में एक प्लॉट खरीदा है। 

 

'लूडो' फेम पियरले के घर फिर आई 'नन्हीं लक्ष्मी'


 

पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस और फिल्म 'लूडो' फेम पियरले माने इस समय सातवें आसमान पर हैं क्योंकि वह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। पियरले माने के घर एक बार फिर लक्ष्मी आई है। 13 जनवरी 2024 को  पियरले माने ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी बेबी की फोटो शेयर कर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है। 14 जनवरी 2024 को अपने इंस्टा हैंडल से अपने पति श्रीनिश संग एक जॉइंट पोस्ट शेयर की और अपनी बच्ची से फैंस को रूबरू कराया।

 

चोकर नेकलेस..नथ.. मांग टीका गोद भराई में दुल्हन सी सजीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जसमीत 

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जसमीत यानि टीवी एक्ट्रेस शिरीन सेवानी इस समय अपनी लाइफ के दूसरे बेहतरीन फेज से गुजर रही हैं। ये दूसरा खूबसूरत फेज है प्रेग्नेंसी का। जी हां,  जसमीत यानि टीवी एक्ट्रेस शिरीन सेवानी प्रेग्रेंट हैं। शिरीन उदय सचान के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। हाल ही में उनके परिवार ने एक भव्य गोद भराई होस्ट की और हम शिरीन के लुक से पूरी तरह से सरप्राइज हो गए। अपनी गोद भराई में शिरीन दुल्हन की तरह सजी।


Filmy Moments:बाहों में कैद नई नवेली दुल्हन की आंखों में खोए नुपुर शिखरे

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान अब मिसेज शिखरे बन गई हैं। 3 जनवरी को रजिस्ट्री मैरिज के बाद आइरा खान ने 10 जनवरी को जिम ट्रेनर नुपुर शिखारे के साथ उदयपुर में शादी रचाई। कपल ने क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी की। वहीं 13 जनवरी को आइरा और नुपुर ने मुंबई में NMACC में ग्रैंड रिसेप्शन रखा। इस पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो, हेमा मालिनी, रेखा समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। अब नूपुर ने अपने रिसेप्शन से आइरा संग कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में आइरा नुपुर की बाहों में नजर आ रही हैं।

Rubina Dilaik की जुड़वा बेटियों से मिलने पहुंचे खास मेहमान

 

टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। रुबीना दिलाइक ने बीते साल 27 नवंबर को प्यारी सी बेटियों को जन्म दिया हालांकि इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने लगभग 1 महीने बाद यानि 27 अक्टूबर को फैंस के साथ शेयर किया। रुबीना ने अपनी नन्हीं परियों का नाम जीवा और एधा रखा है। हाल ही में रुबीना-अभिनव ने अपनी राजकुमारियों की पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की। इस त्योहार पर जीवा-एधा को खास मेहमान मिलने आए। ये मेहमान और कोई नहीं बल्कि किन्नरों का एक समूह था।


नहीं रहे मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय

 

म्यूजिक इंडस्ट्री से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि  मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को चेन्नई स्थित अपने आवास पर जॉय ने 77 की उम्र में अंतिम सांस ली। जॉय काफी वक्त से बीमार चल रहे थे और बिस्तर पर थे। संगीत निर्देशक का अंतिम संस्कार बुधवार को चेन्नई में होगा। जॉय का जाना मलयालम संगीत की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।


Honeymoon Diaries: खुला आसमान...नीला समंदर..पति कुणाल संग कोजी हुईं मुक्ति मोहन

फेमस डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन 10 दिसंबर साल 2023 को दुल्हन बनीं। उन्होंने एक्टर कुणाल ठाकुर संग शादी रचाई। वहीं अब शादी के बाद ये कपल  हनीमून के लिए दुबई पहुंच गया है। अपने वेकशन की तस्वीरें मुक्ति ने इंस्टा पर शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस अपने पति कुणाल ठाकुर संग रोमांटिक होती दिखीं।

 

टूटा आसिम-हिमांशी का रिश्ता, भाई उमर बोले-'ये तलाक नहीं है जो इतना

 

विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट आसिम रियाज और हिमांशी खुराना अब साथ में नहीं हैं। आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने बीते साल ही  ब्रेकअप की अनाउंसमेंट की थी। वहीं अब आसिम रियाज के ब्रेकअप पर भाई उमर रियाज का रिएक्शन सामने आया है। एक वेब पोर्टल से बातचीत में उमर ने कहा-'जिंदगी में जो भी होता है उसके पीछे कारण होता है और हम अक्सर भगवान को भूल जाते हैं लोग आते हैं और चले जाते हैं।अगर आप उनसे शादी करते हैं तो वो साथ होना होता है अगर रिश्ता खत्म हो रहा है तो मतलब ये हमेशा के लिए नहीं बना था इसे इतनी अहमियत मत दीजिए जैसे कि ये तलाक था।'

Content Writer: Smita Sharma

Amitabh BachchanAyodhyaSurbhi ChandnaPearle MaaneShirin SewaniBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...