टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। रुबीना दिलाइक ने बीते साल 27 नवंबर को प्यारी सी बेटियों को जन्म दिया हालांकि इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने लगभग 1 महीने बाद यानि 27 अक्टूबर को फैंस के साथ शेयर किया। रुबीना ने अपनी नन्हीं परियों का नाम जीवा और एधा रखा है। हाल ही में रुबीना-अभिनव ने अपनी राजकुमारियों की पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की। इस त्योहार पर जीवा-एधा को खास मेहमान मिलने आए। ये मेहमान और कोई नहीं बल्कि किन्नरों का एक समूह था।
15 Jan, 2024 01:22 PMमुंबई: टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। रुबीना दिलाइक ने बीते साल 27 नवंबर को प्यारी सी बेटियों को जन्म दिया हालांकि इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने लगभग 1 महीने बाद यानि 27 अक्टूबर को फैंस के साथ शेयर किया।
रुबीना ने अपनी नन्हीं परियों का नाम जीवा और एधा रखा है। हाल ही में रुबीना-अभिनव ने अपनी राजकुमारियों की पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की। इस त्योहार पर जीवा-एधा को खास मेहमान मिलने आए। ये मेहमान और कोई नहीं बल्कि किन्नरों का एक समूह था।
इस दौरान का वीडियो रुबीना ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।
किन्नरों की एक टोली ने रुबीना दिलैक, उनके पति अभिनव शुक्ला और दोनों बेटियों की बलाएं ली हैं और उन्हें आशीर्वाद दिया है। बदले में रुबीना ने इन सभी किन्नरों को अपने घर पर अच्छे स्वागत किया है और सम्मान सहित उन्हें उपहार और पैसे दिए हैं।
बता दें कि जब रुबीना प्रेग्नेंट थी तब भी किन्नर समाज के खास लोग उन्हें आशीर्वाद देने आए थे। उस समय किन्नर समाज की अन्नू के साथ उनकी एक और साथी आई थी। प्रेग्नेंसी के समय आए किन्नरों ने रुबीना से जाते हुए कहा था कि बच्चा होने के बाद वे फिर आएंगे। अन्नू ने कहा-बेटा हो या बेटी। दोनों स्वस्थ हों।