फेमस फिल्ममेकर प्रकाश झा इस वक्त बेहद तकलीफ में हैं। उनके पिता तेजनाथ झा का निधन हो गया है। तेजनाथ झा ने 95 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजनाथ पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और पटना में उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली।
26 Jul, 2023 10:07 AMबॉलीवुड तड़का टीम. फेमस फिल्ममेकर प्रकाश झा इस वक्त बेहद तकलीफ में हैं। उनके पिता तेजनाथ झा का निधन हो गया है। तेजनाथ झा ने 95 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजनाथ पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और पटना में उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली।
निर्देशक प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा का निधन पटना में मंगलवार की सुबह हो हुआ। उनका अंतिम संस्कार पटना के बांसाघाट स्थित श्मशान घाट में हुआ। उनके बड़े बेटे और फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
प्रकाश के पिता तेजनाथ पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड के बड़हरवा गांव के निवासी थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे पटना स्थित एजी कॉलोनी स्थित आवास पर रह रहे थे।
पूर्वी तुरहापट्टी के सरपंच चंन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि तेजनाथ झा कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। वह अपने छोटे बेटे प्रभात झा के साथ रह रहे थे। उनका पटना के पारस हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था, लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं रहे। झा के निधन से बड़हरवा गांव में शोक की लहर है।