main page

प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण....3 साल से शादीशुदा हैं सोनम बाजवा ! पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी बड़ी खबरें

Updated 29 February, 2024 05:42:23 PM

मनोरंजन जगत में फरवरी महीने का आखिरी दिन यानि 29वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। इस महीने की आखिरी दिन की सुबह बेहद ही दिल खुश कर देने वाली खबर आई। खबर थी कि दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। बाॅलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली मुलाकात की तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। इस तस्वीर में 9 साल की आलिया 20 की उम्र के रणबीर कपूर के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं।

मुंबई: मनोरंजन जगत में फरवरी महीने का आखिरी दिन यानि 29वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। इस महीने की आखिरी दिन की सुबह बेहद ही दिल खुश कर देने वाली खबर आई। खबर थी कि दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। बाॅलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली मुलाकात की तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। इस तस्वीर में 9 साल की आलिया 20 की उम्र के रणबीर कपूर के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं शाम को आई सोनम बाजवा की शादी की खबर ने तो इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। कहा जा रहा है कि सोनम बाजवा ने 3 साल पहले दिल्ली बेस्ड लड़के से शादी रचाई थी। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर... 

 

Good News: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण

बी-टाउन से हाल ही में एक बेहद दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, आपने ठीक सुना। दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। इस गुड न्यूज को दीपिका ने 29 फरवरी की सुबह फैंस के साथ शेयर किया। दीपिका ने इंस्टा पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है पिंक एंड ब्लू कलर के बैलून्स और नन्हें बच्चे के इस्तेमाल होने वाले कपड़े हैं। 

 

Whatt ! 3 साल पहले सोनम बाजवा ने दिल्ली के लड़के संग की थी स्क्रीट वेडिंग

 सोनम बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित नामों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पंजाबी फिल्म बेस्ट ऑफ लक से की थी। उनके चाहने वालों की गिनती में कोई कमी नहीं हैं। इसी बीच सोनम बाजवा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया है। खबर है कि सोनम बाजवा शादीशुदा है। जी हां, आपने ठीक सुना। सोनम ने साल 2020 में दिल्ली बेस्ड शख्स से शादी रचाई थी। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं। एक नेटिज़न ने Reddit पर एक पोस्ट शेयर किया और दावा किया कि सोनम की शादी रक्षित अग्निहोत्री नाम के लड़के से हुई है। 


एक बार फिर अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली

बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि एक्टर अक्षय कुमार अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर देश की संकट की स्थिति में मदद का हाथ बढ़ाते हैं। यही वजह है कि उन्हें बाॅलीवुड में दानवीर के नाम से जाना जाता है। वहीं अब एक बार फिर अक्षय ने नेक काम कर लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, अक्षय कुमार शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लेकर खेरवाड़ा छावनी में वनवासी कल्याण परिषद हॉस्टल में पहुंचे। यहां उन्होंने  पूजा की।फिर उन्होंने बच्चों के साथ मस्ती और बातें भी की। इसके साथ ही उन्होंने गर्ल्स होस्टल निर्माण के लिए 1 करोड़ का दान दिया।

 

ब्रेस्ट कैंसर से जंग हारी 29 साल की फेमिना मिस इंडिया

एंटरनटेनमेंट वर्ल्ड से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर आई। मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 का खिताब जीतने वाली रिंकी चकमा का निधन हो गया। माॅडल ने 29की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर रिंकी की मौत की पुष्टि की है।


20 साल के रणबीर के कंधे पर सिर टिकाए 9 साल की आलिया

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 13 अप्रैल 2022 में अपने प्यार रणबीर कपूर से शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीनों बाद नवंबर 2022 में कपल ने प्यारी सी बेटी का वेलकेम किया जिसका नाम राहा कपूर है। कपल की प्रेम कहानी से तो हर कोई वाकिफ है।  यह बात सभी जानते हैं कि रणबीर आलिया के क्रश हैं। आलिया रणबीर को बचपन से ही बहुत पसंद करती दिखीं। वहीं  आलिया जब रणबीर से पहली बार मिली थी तब वह 9 साल की थीं। खुद आलिया ने कई दफा यह बताया और एक इंटरव्यू में उस पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया था। उस वक्त आलिया और रणबीर कपूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बालिका वधू' में काम करने वाले थे। उन्होंने फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था और ऑडिशन भी दिया था। आलिया ने यह तक कहा था कि उस वक्त की एक तस्वीर को उन्होंने फ्रेम करवाकर घर में भी रखा है पर उस फोटो को अभी तक किसी फैन ने नहीं देखी थी लेकिन अब 9 साल की आलिया और 20 साल के रणबीर कपूर की वह तस्वीर सामने आई है।

 

Maternity Photoshoot: स्ट्रैपलेस ट्यूब टॉप.. फिश-कट स्कर्ट..प्रेग्नेंसी में अनन्या पांडे की बहन का बोल्ड लुक

अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना आखिर कार अलाना अपनी मदरहुड जर्नी जो शुरू करने जा रही हैं। जी हां, अलाना प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही पति इवोर मैकक्रे संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। अलावा ने बीते दिनों ही एक वीडियो शेयर कर इस गुड न्यूज को फैंस संग बांटा था। वहीं अब अलाना ने बीच किनारे बेहद ही प्यारा सा मैटरनीटी फोटोशूट करवाया है। तस्वीरों में होने वाली मां पेस्टल रंग के को-ऑर्ड सेट में बहुत खूबसूरत लग रही थी, जिसमें स्ट्रैपलेस ट्यूब टॉप और फिश-कट स्कर्ट शामिल थी। को-ऑर्ड सेट में हर तरफ स्केल डिटेलिंग थी जो इसे एक परफेक्ट बीचवियर बनाती है। 

 

जाननगर में जश्न...अन्न सेवा से अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू

एशिया के सबसे अमीर बिजनसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का जश्न शुरू हो गया है। अनंत अंबानी मार्च में राधिका मर्चेंट संग शादी रचाएंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर में होना है। बुधवार (28 फरवरी) से अन्न सेवा के साथ कपल की शादी का शुरू हुआ। गुजरात के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव में स्थानीय लोगों को खाना खिलाया गया।अन्न सेवा में 51 हजार स्थानीय लोगों को आमंत्रित गया है। मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट ने खुद गांववालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। 


प्यार के रंग में रंगे रकुल-जैकी

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को  शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने गोवा में सिख और सिंधी रीति रिवाज से शादी रचाई।  शादी में परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब रकुल और जैकी की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं। तस्वीरों में कपल एक दूसरे में डूबे नजर आ रहे हैं। सामने आई तस्वीरों को देखने के बाद से साफ जाहिर हो रहा कि कपल की हल्दी कितनी मजेदार थी।दोनों के ऊपर फूलों की बारिश हुई।

 

चेहरा छिपाए पत्नी संग चर्च के बाहर स्पाॅट हुए जस्टिन बीबर

पाॅप सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बाल्डविन बीबर हाॅलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वहीं बीते दिनों हैली के पिता स्टीफन बाल्डविन ने फैंस को चिंतित कर दिया है क्योंकि उन्होंने हैली बाल्डविन और उनके पति जस्टिन बीबर के लिए सार्वजनिक प्रार्थना का अनुरोध किया था। उन्होंने ये सब कुछ क्यों कहा इसका कोई कारण नहीं बताया हालांकि फैंस जरूर परेशान कर दिए थे। फैंस इस बात से परेशान है कि कपल की मैरिड लाइफ में सब ठीक है या नहीं। इसी बीच इस कपल को LA में एक चर्च के बाहर देखा गया। कपल इस दौरान थोड़ा परेशान दिखा।


शादी के लिए जयपुर रवाना हुईं सुरभि चंदना

 'इश्कबाज' की अनिका उर्फ एक्ट्रेस सुरभि चंदना की शादी में बस चंद घंटे बचे हैं। सुरभि चंदना 1 मार्च को दुल्हनिया बन जाएंगी। लंबे समय की डेटिंग के बाद  हसीना जयपुर में अपने प्यार करण शर्मा संग सुरभि चंदना सात फेरे लेंगी।शादी के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। उन्हें 29 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो Bride To Be येलो शाॅर्ट ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। इस दौरान हसीना ने नो मेकअप लुक कैरी किया था हालांकि उन्होंने न्यूड शेड लिपस्टिक जरूर लगाई थी। 

Content Writer: Smita Sharma

Deepika PadukoneRanveer SinghAlia BhattRanbir KapoorRakul Preet SinghJackky BhagnaniRinky ChakmaHailey BieberJustin BieberSonam BajwaBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainment

loading...