main page

राघव चड्डा को बाढ़ पीड़ितों की मदद करते देख लेडीलव परिणीति चोपड़ा को हुआ गर्व, दिया ऐसा रिएक्शन

Updated 11 July, 2023 04:58:04 PM

पंजाब में लगातार हो रही बारिश के बीच बाढ़ का संकट गहरा रहा है। कई जगह तो भारी बारिश के कारण लोगों की फसलें तबाह हो गई हैं और गांव के गांव पानी में डूब गए हैं। ऐसे संकट की स्थिति में आप सरकार एक्शन मोड़ में है और हर संभव तरीके से लोगों की मुश्किलें दूर करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के मंगेतर और AAP सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करते नजर आए। राघव के इस जेस्चर ने एक्ट्रेस का दिल जीत लिया और वे उनके वीडयो पर रिएक्ट करती भी नजर आईं।

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाब में लगातार हो रही बारिश के बीच बाढ़ का संकट गहरा रहा है। कई जगह तो भारी बारिश के कारण लोगों की फसलें तबाह हो गई हैं और गांव के गांव पानी में डूब गए हैं। ऐसे संकट की स्थिति में आप सरकार एक्शन मोड़ में है और हर संभव तरीके से लोगों की मुश्किलें दूर करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के मंगेतर और AAP सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करते नजर आए। राघव के इस जेस्चर ने एक्ट्रेस का दिल जीत लिया और वे उनके वीडयो पर रिएक्ट करती भी नजर आईं।

Bollywood Tadka

 

दरअसल, AAP सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब में बाढ़ का मुआयना करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बाढ़ क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की मदद करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों को दूध के पैकेट बांटे, जिसे देख उनकी लेडी लव परिणीति चोपड़ा अपना दिल हार बैठी और वीडियो पर रिएक्ट करते हुए हाथ जोड़ने और हार्ट वाली इमोजी लगाई।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

बता दें कि पंजाब के मोहाली, रोपड़, आनंदपुर साहिब, पटियाला, संगरूर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन और जालंधर जैसे जिलों से तबाही की खबरें सामने आ रही हैं। पानी बढ़ने के कारण किसानों की हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। 

 


 

Content Writer: suman prajapati

Parineeti ChoprashowersloveRaghav Chadhahelpflood victimsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...