बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पत्नी दीपिका के किस कदर दीवाने है, इस बात से हर कोई वाकिफ है। इन दिनों सोशल मीडिया पर रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो ''गली बॉय'' के प्रमोशन की है। वीडियो में रणवीर के साथ आलिया भट्ट नजर आ रही है।
20 Feb, 2019 04:55 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पत्नी दीपिका के किस कदर दीवाने है, इस बात से हर कोई वाकिफ है। इन दिनों सोशल मीडिया पर रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो 'गली बॉय' के प्रमोशन की है। वीडियो में रणवीर के साथ आलिया भट्ट नजर आ रही है। दोनों एक फन गेम खेलते हुए दिख रहे है। रणवीर हाथ में दीपिका के नाम का क्लू कार्ड लेकर बैठे हैं, जिस पर लिखा नाम उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है। आलिया उन्हें क्लू देती है- जिसका नाम है वह मेरी दीदी है, पास बैठे इस बंदे की भाभी है, उसकी आंखें बहुत खूबसूरत हैं, अब बताओ कौन?
इस पर रणवीर रिप्लाई करते हैं, 'ये तो मेरी वाली है।' तो इस पर आलिया उनसे नाम बताने के लिए कहती हैं। तो रणवीर कहते हैं, "Mrs रणवीर सिंह।" पूरा नाम पूछे जाने पर रणवीर कहते हैं-"Mrs दीपिका रणवीर सिंह भवनानी पादुकोण।" बता दें कि रणवीर की 14 फरवरी को फिल्म 'गली बॉय' रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। इसमें रणवीर के अलावा आलिया और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं।