main page

दूल्हा बनने जा रहे हैं 'छोटे भाईजान' अब्दु, बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन का गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 10 May, 2024 07:09:27 PM

'बिग बॉस 16' में नजर आए फेमस सिंगर और 'दुबई के छोटे भाईजान' अब्दु रोजिक इस समय अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं। अब्दू ने हाल ही में अपनी शादी की अनाउंसमेंट की। इसके साथ ही अब्दु ने अपनी होनेवाली दुल्हन को देने के लिए जो अंगूठी खरीदी है, उन्होंने उसकी भी झलक दिखाई है। वहीं, बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले एमसी स्टेन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसे लेकर एमसी स्टेन ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया

मुंबई. 'बिग बॉस 16' में नजर आए फेमस सिंगर और 'दुबई के छोटे भाईजान' अब्दु रोजिक इस समय अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं। अब्दू ने हाल ही में अपनी शादी की अनाउंसमेंट की। इसके साथ ही अब्दु ने अपनी होनेवाली दुल्हन को देने के लिए जो अंगूठी खरीदी है, उन्होंने उसकी भी झलक दिखाई है। वहीं, बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले एमसी स्टेन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसे लेकर एमसी स्टेन ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

दूल्हा बनने जा रहे हैं 'छोटे भाईजान'

 'बिग बॉस 16' में नजर आए फेमस सिंगर और 'दुबई के छोटे भाईजान' अब्दु रोजिक इस समय अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं। अब्दू ने हाल ही में अपनी शादी की अनाउंसमेंट की। इसके साथ ही अब्दु ने अपनी होनेवाली दुल्हन को देने के लिए जो अंगूठी खरीदी है, उन्होंने उसकी भी झलक दिखाई है।

पंचतत्वों में विलीन संगीत सिवन

'क्या कूल हैं हम' और 'यमला पगला दीवाना 2' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके संगीत सिवन अब हमारे बीच नहीं रहे। 8 मई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। गुरुवार को फिल्मकार को भावभीनी विदाई दी गई।

जस्टिन बीबर के घर गूंजेगी किलकारी

पॉप सिंगर जस्टिन बीबर औऱ उनकी पत्नी हैली बीबर इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक है। बीते दिनों ही दोनों की अनबन की खबरें आईं थी जिसने फैंस को काफी परेशान कर दिया था। वहीं अब कपल को लेकर एक बेहद ही दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि हैली बीबर प्रेग्नेंट हैं। जी हां, जस्टिन बीबर और उनकी मॉडल पत्नी हैली बीबर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सिंगर ने यह खुशखबरी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस के साथ साझा की है।

पद्म विभूषण से सम्मानित हुए मेगास्टार चिरंजीवी

9 मई को नई दिल्ली में पद्म पुरस्कार दिए गए।  साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैजयंतीमाला और चिरंजीवी को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म विभूषण से नवाजा। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

31 की उम्र में मशहूर टिकटॉकर डॉ. किम्बर्ली निक्स का निधन,कैंसर बना जान का दुश्मन

मशहूर एंफ्लुएंसर डॉ. किम्बर्ली निक्स अब हमारे बीच नहीं रही। 31 की उम्र में डॉ. किम्बर्ली निक्स का निधन हो गया। कैंसर ने डॉ. किम्बर्ली निक्स की जान ली। किम्बर्ली तीन साल से मेटास्टैटिक सार्कोमा से लड़ रही थीं और उन्होंने टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी यात्रा शेयर की थी।

 

नामांकन भरने से पहले पत्नी संग गोरखनाथ मंदिर में रवि किशन ने की पूजा अर्चना, वायरल हुईं तस्वीरें 

 भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन रवि किशन ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने इस बार भी रवि किशन पर भरोसा जताकर उन्हें गोरखपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।नामांकन से पहले उन्होंने पत्नी प्रीती किशन के साथ गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने पत्नी संग पूजा-अर्चना की।लुक की बात करें तो रवि किशन ओरेंज कुर्ता और व्हाइट धोती में नजर आए। माथे पर चंदन लगाए रवि किशन भक्ति में डूबे दिखे।

प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ, फैन संग सेल्फी लेते हुए ओवर कोट में 'मिसेज कौशल' ने छिपाया बेबी बंप !

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में अपने सपनों के राजकुमार एक्टर विक्की कौशल संग शादी की। शादी के बाद से ही विक्की-कैटरीना कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं। फैंस इन्हें प्यार से VickKat बुलाते हैं। वहीं जब से दोनों शादी के बंधन में बंधे है तब से ही उनके फैंस इस कपल की 'खुशखबरी' की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि आए दिन बी-टाउन के गलियारों में कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर चर्चा में रहती है। किसी भी पब्लिक इवेंट के दौरान कैट के लुक में थोड़ा सा भी अंतर नेटिजंस को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में एक्साइटेड कर देता है। अब एक बार फिर उनके फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में दावा कर रहे हैं।

 

बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन का गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप

बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली एमसी स्टेन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शो में उन्होंने कई दफा अपनी गर्लफ्रेंड बुबा का जिक्र भी किया था। अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसे लेकर एमसी स्टेन ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।

'क्रेडिट कार्ड हैक..साइबर फ्रॉड का शिकार हुए अर्जुन बिजलानी 
 

देश में साइबर फ्रॉड के मामले आए दिन काफी बढ़ रहे हैं। आम लोगों के साथ साथ कई बड़े सेलिब्रेटिज भी इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके हैं। अब हाल ही में फेमस टीवी एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी इस क्राइम का शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और साथ ही उन्हें फ्रॉर्ड्स के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म विभूषण से सम्मानित हुईं दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंतीमाला 

दिल्ली में गुरुवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्ट्रेस वैजयंतीमाला बाली और मेगास्टार चिरंजीवी समेत कई हस्तियों पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं दिग्गज नेता मौजूद रहे। वैजयंतीमाला और चिरंजीवी को यह अवॉर्ड कला के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिए मिला है। यह सम्मान पाकर खुशी से झूमी दिग्गज एक्ट्रेस ने पीएम मोदी के खास बात भी कही।

 

 

 

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsHollywood News Bollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...