main page

एक्ट्रेस पूजा जोशी ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म, जया प्रदा को 6 महीने की जेल की सजा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 13 August, 2023 05:46:22 AM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा के बच्चे की किलकारी गूंजी है। पूजा दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वहीं, 70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जया प्रदा को शुक्रवार चेन्नई कोर्ट ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। इ

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा के बच्चे की किलकारी गूंजी है। पूजा दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वहीं, 70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जया प्रदा को शुक्रवार चेन्नई कोर्ट ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जया प्रदा के साथ-साथ उनके दो बिजनेस पार्टनर्स राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया गया था। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...


 

हिना खान की 'भाभी' बनीं दूसरी बार मां, पूजा जोशी ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा के बच्चे की किलकारी गूंजी है। पूजा दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इससे पहले भी उनके एक बेटी है। ऐसे में अब पूजा दो बेटियों की मां बन गई हैं। घर में दूसरे बच्चे के आगमन से एक्ट्रेस और उनकी फैमिली काफी खुश है।

 

दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा को मिली 6 महीने की जेल की सजा, लगा 5000 रुपए का जुर्माना 

70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जया प्रदा कानूनी शिकंजे में फंस गई हैं। बीते शुक्रवार चेन्नई कोर्ट ने एक्ट्रेस से राजनेता बनी जया को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जया प्रदा के साथ-साथ उनके दो बिजनेस पार्टनर्स राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया गया था।

 

First Day Collection: बॉक्स ऑफिस पर दिखा सनी देओल की दहाड़ का कमाल
 

सनी देओल स्टारर गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। रिलीज के पहले दिन ही गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा डाला। फैंस का सारा उत्साह रिलीजिंग के पहले दी ही थिएटर्स ने बखूबी नजर आया। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। पहले ही दिन फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की और ओएमजी 2 को टक्कर देती नजर आई। तो आइए जानते हैं गदर 2 ने पहले दिन कमाई का कितना आंकड़ा पार किया।

 

दीपिका-शोएब ने सेलिब्रेट किया बेटे का अकीकाह 
 

टीवी सीरियल ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन दिनों पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने जून 2023 में अपने पहले बच्चे (बेटे) का स्वागत किया था, जिसके साथ वो अपना हर पल खान दिन की तरह बिताते हैं। अब हाल ही में शोएब-दीपिका ने अपने बेटे रुहान का अकीकाह करवाया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग पर शेयर किया है।

 
सुष्मिता सेन को मिली डॉक्टरेट की उपाधि 

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। एक्ट्रेस को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। हालांकि, तबीयत खराब होने की वजह से वह कॉन्वोकेशन में शामिल नहीं हो पाईं। ऐसे में उनके पिता सुबीर सेन ने स्टेज पर जाकर बेटी का सम्मान हासिल किया। अब यह वीडियो सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर खुशी जाहिर की है।


 81 साल के जितेंद्र ने खरीदी ब्रैंड न्यू रेंज रोवर एसयूवी कार 
 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र..जो पहचान के लिए किसी परिचय के मोहताज नही हैं। हाल ही एक्टर एक ब्रैंड न्यू कार घर लेकर आए हैं। 81 साल के जितेंद्र ने एक ब्रैंड न्यू रेंज रोवर एसयूवी कार खरीदी है। कार खरीदने के बाद एक्टर ने शनि मंदिर में दर्शन भी किए। अब उनकी नई कार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

सुम्बुल तौकीर ने सौतेली बहन इजरा का धूमधाम से मनाया बर्थडे 

'इमली' से फेमस हुईं सुम्बुल तौकीर खान के पिता तौकीर हसन खान ने पिछले महीने तलाकशुदा निलोफर से दूसरा निकाह किया था। निलोफर को पहली शादी से एक बेटी थी, जिसे सुम्बुल के पिता ने शादी के बाद अपना लिया। वहीं सुम्बुल और उनकी बहन ने भी अपने सौतेली बहन को दिल से अपना माना। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली संग मिलकर सौतेली बहन इजरा का बर्थडे सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


तलाक की खबरों के बीच एक साथ दिखे फरदीन-नताशा

एक्टर फरदीन खान को लेकर पिछले दिनों खबरें आई थी कि वह पत्नी नताशा से तलाक ले रहे हैं। रिपोर्ट्स थीं कि फरदीन और नताशा एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे हैं। जहां फरदीन अपनी मां के साथ मुंबई में रहते हैं, वहीं नताशा लंदन में हैं, लेकिन अब इन सब खबरों के बीच हाल ही में एक्टर को पत्नी और बच्चों के साथ मुबईं में शॉपिंग करते स्पॉट किया गया। अब उनका ये तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही हैं और इस वीडियो ने कपल ने तलाक के कयासों पर रोक लगा दी है।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...