main page

'लंदन ठुमकदा' फेम सिंगर लाभ जंजुआ की पत्नी का निधन, सोनम ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया बेटे का पहला बर्थडे..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 23 August, 2023 06:12:15 AM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड में अपनी आवाज से धमाल मचाने वाले दिवंगत गायक लाभ जंजुआ की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनका सड़क हादसे में निधन हो गया है। वहीं, एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा का लाडला वायु एक साल का हो गया है। बेटे के पहले बर्थडे

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड में अपनी आवाज से धमाल मचाने वाले दिवंगत गायक लाभ जंजुआ की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनका सड़क हादसे में निधन हो गया है। वहीं, एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा का लाडला वायु एक साल का हो गया है। बेटे के पहले बर्थडे पर कपल ने घर में शानदार पार्टी और पूजा होस्ट की। वायु के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। तो आइए इसी कड़ी मे जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...


 

'लंदन ठुमकदा' फेम सिंगर लाभ जंजुआ की पत्नी की सड़क हादसे में मौत 


मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड में अपनी आवाज से धमाल मचाने वाले दिवंगत गायक लाभ जंजुआ की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनका सड़क हादसे में निधन हो गया है। 

 

बेटे वायु के पहले बर्थडे पर सोनम ने घर पर रखवाई पूजा फिर फैमिली के साथ किया लंच 

एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा का लाडला वायु एक साल का हो गया है। बेटे के पहले बर्थडे पर कपल ने घर में शानदार पार्टी और पूजा होस्ट की, जिसमें वायु के नाना अनिल कपूर और नानी सुनीता कपूर भी मौजूद रहे। वायु के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

'तू चीज लाजवाब' फेम हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन 

देसी-देसी ना बोल्या कर और तू चीज लाजवाब जैसे गानों से मशहूर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार की सुबह सिंगर का निधन हो गया है। हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां सुबह चार बजे उन्होंने जिंदगी की अंतिम सांस ली। सिंगर के निधन से उनके फैंस और करीबियों में शोक की लहर है।
 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने खरीदी लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर
 
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस वक्त खूब चर्चा में हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने नई Land Rover Defender कार खरीदी है।उनकी नई गाड़ी की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।  कार के साथ एक्टर तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।

 

न्यूयॉर्क में जैकलीन फर्नांडिस ने फहराया भारत का झंडा 
 

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की वो अदाकारा हैं जो कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस वक्त इंडस्ट्री की ये खूबसूरत हसीना न्यूयॉर्क पहुंची हुई हैं, जहां उन्होंने भारत दिवस परेड में हिस्सा लिया और देश का तिरंगा फहराया। इस खास मौके की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।

हिंदू संगठन ने प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

'चंद्रयान-3' को लेकर जहां देश में जश्न मना रहा है, वहीं एक्टर प्रकाश राज इस पर विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। भारत के मून मिशन के खिलाफ मजाकिया पोस्ट के बाद अब एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

 

बिन ब्याही रिहाना के घर फिर गूंजी बच्चे की किलकारी, बॉयफ्रेंड के दूसरे बेटे को दिया जन्म

अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना की तरफ से गुड न्यूज सामने आई है। एक बार फिर रिहाना के घर बच्चे की किलकारी गूंज गई है। सिंगर ने बॉयफ्रेंड व रैपर एसैप रॉकी के दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर कमेंट कर बधाइयां दे रहे हैं।

 

पिता के निधन पर छलका पंकज त्रिपाठी का दर्द 

एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का 21 अगस्त को निधन हो गया था। पिता की निधन की खबर सुन हैरान परेशान एक्टर मुंबई से स्पेशल विमान द्वारा देर रात पटना पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अब हाल ही में पंकज ने अपने पिता को खोने का दर्द बयां किया है और बताया कि उन्हें उनसे बेहद लगाव था।

 

प्रियंका निक ने बेटी मालती संग स्पैंड किया क्वालिटी टाइम

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ समय बिताना भी सुनिश्चित करती हैं। हाल ही में पीसी अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...