main page

'साथ निभाना साथिया' की अपर्णा काणेकर का निधन, मेनका गांधी को एल्विश ने दी केस करने की धमकी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 05 November, 2023 05:45:57 PM

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। इसी बीच खबर आई कि टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का निधन हो गया है। सीरियल में उन्होंने जानकी बा मोदी का किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। इसी बीच खबर आई कि टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का निधन हो गया है। सीरियल में उन्होंने जानकी बा मोदी का किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। अब उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं,  सांपों के जहर की सप्लाई करने के आरोप में फंसे बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने हाल ही में भाजपा सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संस्थापक मेनका गांधी को केस करने की धमकी दी है। एक वीडियो शेयर कर उन्होंने मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..


 

'साथ निभाना साथिया' की 'जानकी बा' अपर्णा काणेकर का निधन 

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। वहीं अब हाल ही में टीवी इंडस्ट्री से आई दुखद खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। मशहूर टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का निधन हो गया है। सीरियल में उन्होंने जानकी बा मोदी का किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। वहीं, अब उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा है।

 

 आलिया ने बताई बिटिया राहा का चेहरा छिपाने की वजह

नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले साल नवंबर में अपने पहले बच्चे की मां बनी थीं। 6 नवंबर को एक्ट्रेस ने रणवीर कपूर की बेटी को जन्म दिया था। हालांकि, अब वो कल एक साल की हो जाएगी, लेकिन अभी तक कपल ने अपनी लाडली का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। अब हाल ही में इस पर उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है और बताया  कि इसके पीछे वजह क्या है।

 

ग‍िरफ्तारी की मांग करने वाली मेनका गांधी को एल्विश यादव ने दी केस करने की धमकी 

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर यूट्यूबर पर सांपों के जहर की सप्लाई करने का आरोप लगा है, तब से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मामले में उनके खिलाफ नोएडा पुलिस द्वारा एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं, भाजपा सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संस्थापक मेनका गांधी ने इस मामले में एल्‍व‍िश की ग‍िरफ्तारी की मांग की थी। इसी बीच अब यूट्यूबर ने एक नया वीडियो शेयर कर मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

 

शाहरुख के बर्थडे पर चोरी हुए 30 में से 9 फैंस के फोन बरामद 

2 नवंबर को शाहरुख खान ने धूमधाम से अपना 58वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर हर साल की तरह बर्थडे विश करने आए फैंस की उनके घर 'मन्नत' के बाहर खूब भीड़ देखने को मिली। इसी बीच शाहरुख के 30 फैंस का फोन चोरी हो गया, जिसकी जानकारी मिलते पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। वहीं अब फोन चोरी मामले में बांद्रा पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है।  

 

'हैप्पी बर्थडे माय बेबी..अथिया पर पापा सुनील शेट्टी ने उड़ेला खूब प्यार
 

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का 5 नवंबर को अपना 31वां बर्थडे मना रही है। सोशल मीडिया पर फैंस और करीबी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के बर्थडे पर शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की और जमकर प्यार उड़ेला। बेटी के लिए एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

टालिन फिल्म फेस्टिवल में जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं राधिका मदान

असाधारण रूप से प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेत्री, राधिका मदान, प्रतिष्ठित तेलिन फिल्म महोत्सव की जूरी की शोभा बढ़ाने वाली अग्रणी भारतीय अभिनेत्री के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। इस मील के पत्थर में महत्व की एक अतिरिक्त परत जोड़ने वाला तथ्य यह है कि पिछले साल, ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल के 26 वें संस्करण के दौरान प्रदर्शित अपनी फिल्म "सना" के लिए राधिका मदान महोत्सव में उपस्थित थीं। 

 

 पति विराट कोहली के बर्थडे पर अनुष्का का रोमांटिक पोस्ट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज बर्थडे है। पति के 35वें पर अनुष्का काफी रोमांटिक नजर आ रही हैं। उन्होंने खास पोस्ट शेयर कर विराट को बर्थडे विश किया है। फैंस पति के लिए किए अनुष्का के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

रेड पटाखा बन Naykaa के इवेंट में पहुंची कृति सेनन 

 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन काम के साथ-साथ अपने लुक्स से भी सुर्खियों में रहना जानती हैं। एक्ट्रेस कई बार अपने हुस्न से फैंस को दीवाना बना चुकी हैं। अब हाल ही में यह हसीना रेड पटाखा बन Nykaa के इवेंट में पहुंची, जहां वह अपने लुक से बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

घुटने के बल झुककर अरिजीत-रणबीर ने एक-दूसरे को किया सलाम, वीडियो ने छू लिया फैंस का दिल
https://www.bollywoodtadka.in/entertainment/news/arijit-ranbir-saluted-each-other-by-kneeling-down-1900025

मैजिकल आवाज के मालिक मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अक्सर अपने शोज के लिए जगह-जगह कॉन्सर्ट में जाते रहते हैं। हाल ही उनका चंडीगढ़ में एक कॉन्सर्ट था, जहां एक्टर रणबीर सिंह ने भी सिंगर को जॉइन किया। इस दौरान दोनों ने इस कदर एक दूजे को सलाल किया कि उनका वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...