एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में गुरुग्राम में एक 4 बीएचके घर खरीदा है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी है। सान्या की इस उपलब्धि पर फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
06 May, 2023 10:14 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में गुरुग्राम में एक 4 बीएचके घर खरीदा है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी है। सान्या की इस उपलब्धि पर फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
सान्या मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नए घर में गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने सिर पर कलश लिए नजर आ रही हैं और एक तस्वीर में हाथ में नारियल लिए पूजा अर्चना करती दिखाई दे रही हैं।
दौरान सान्या का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस के चेहरे पर एक सकून सा भी देखने को मिल रहा है।
काम की बात करें तो सान्या मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘कटहल’ में नजर आएंगी। इसमें वह पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म का निर्देशन यशोवर्धन मिश्रा ने किया है। ‘कटहल’ 19 मई 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर, गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और सिख एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।