main page

सोनम कपूर ने दिया बेटे को जन्म..खतरे से बाहर राजू श्रीवास्तव की हालत..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 20 August, 2022 06:00:10 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज बड़ी खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस सोनम कपूर पहले बच्चे की मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने आनंद आहुजा के बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स कपल को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। वहीं पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की हालत में भी सुधार हो रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, वह अब खतरे से बाहर हैं। तो एक तरफ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की खुशी भी सातवें आसमान पर है।

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज बड़ी खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस सोनम कपूर पहले बच्चे की मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने आनंद आहुजा के बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स कपल को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। वहीं पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की हालत में भी सुधार हो रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, वह अब खतरे से बाहर हैं। तो एक तरफ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की खुशी भी सातवें आसमान पर है। कपल ने हाल ही में मुंबई में करोड़ों का एक आलीशान बंगला खरीदा है। नए आशीयाने में गृहप्रवेश की तस्वीरें लवबर्ड ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं। तो आइए डालते हैं एक नजर आज की टॉप न्यूज पर...

 

सोनम कपूर के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक खुशखबरी आई है। एक्टर अनिल कपूर नाना बन गए हैं। जी हां, एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यह गुड न्यूज कपल ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

 

 

‘इमरजेंसी’ से सामने आया महिमा चौधरी का फर्स्ट लुक 


बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म से कंगना, अनुपम खेर और श्रेयास तलपड़े का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। इसी बीच एक्ट्रेस ने 'इमरजेंसी' से एक और किरदार पेश किया है। फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने खुलासा किया कि महिमा चौधरी इमरजेंसी में लेखक पुपुल जयकर की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा महिमा ने खुद भी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

भाजपा अध्यक्ष ने किया मुनव्वर के शो को बायकॉट

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने मुनव्वर फारुकी पर हमला करने की धमकी दी थी और कहा था कि अगर राज्य सरकार ने मुनव्वर को हैदराबाद में शो करने की इजाजत दी तो वे उस मंच पर आग लगा देंगे। वहीं आज (शनिवार) जब हैदराबाद में कॉमेडियन का शो आयोजित होने वाला है तो इससे पहले भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने इसका बहिष्कार करने की घोषणा की है।


 

अब खतरे से बाहर हैं राजू श्रीवास्तव, शेखर सुमन ने दिया हेल्थ अपडेट 
 
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले 10 दिनों से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती राजू  की हालत को लेकर फैंस और करीबी लगातार उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं और लगता है भगवान ने लोगों की फरियाद सुन ली है। जी हां, दिल्ली एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव ने आखिरकार मौत की जंग जीत ली है और वह अब खतरे से बाहर हैं। हाल ही में कॉमेडियन के करीबी एक्टर शेखर सुमन और छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है और फैंस को राहत की सांस आई है।

 

 

बिलकिस बानो केस:रेप दोषियों की रिहाई पर भड़के जावेद अख्तर

 

गुजरात का सबसे चर्चित बिलकिस बानो केस एक बार फिर खबरों में आ गया है। दरअसल, इस गैंगरेप केस के 11 दोषियों को हाल ही में  जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आने के बाद विश्व हिंदू परिषद के ऑफिस में सभी को माला पहनाकर मिठाई खिलाई गई। अब इसे लेकर बहुत से लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।  इस लिस्ट में अब खुलकर हर मुद्दे पर अपनी राय देने वाले बॉलीवुड के मशहूर राइटर  जावेद अख्तर का नाम भी जुड़ गया है। जावेद अख्तर ने इस मामले पर कड़ा विरोध जाहिर करते हुए ट्विटर पर अपनी बात रखी है। 

 

 

जन्माष्टमी के मौके पर दीपिका-रणवीर ने नए घर में किया गृह प्रवेश

 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के इंडस्ट्री का बेस्ट कपलकहा जाता है।उनकी केमेस्ट्री से लेकर उनके हर एक बात की चर्चा लगभग हर दिन होती रहती है। दोनों एक-दूसरे के साथ एक प्यारा बंधन शेयर करते हैं और इसकी झलकियां उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती हैं। हाल ही में कपल ने मुंबई के करीब एक समुद्र तट पर अलीबाग में करोड़ों का आलीशान बंगला खरीदा। जन्माष्टमी के मौके पर दीपवीर ने अपने इस नए आशीयाने में गृहप्रवेश किया, जिसकी तस्वीरें रणवीर ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजय देवरकोंडा ने जानबूझ कर टेबल पर रखे पैर

 

'अर्जुन रेड्डी' फिल्म से देशभर में पाॅपुलर होने वाले साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपकमिंग फिल्म लाइगर के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं।  दोनों पिछले हफ्ते हैदराबाद में  प्रेस मीट पर गए थे। इस प्रेस मीट के दौरान विजय ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी अब खूब चर्चा हो रही हैं। उन्होंने जर्नलिस्ट के सामने अपने दोनों पैर टेबल के ऊपर रख लिए जिसकी वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब विजय देवरकोंडा की इस हरकत पर हर कोई अपना रिएक्शन दे रहा है।

 


नहीं रहे 'गदर' डायरेक्टर अनिल शर्मा पिता
 

 'गदर एक प्रेम कथा' के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अनिल शर्मा के पिता और मशहूर इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर केसी शर्मा का  86 साल की उम्र में  निधन हो गया है। केसी शर्मा के निधन की जानकारी उनके छोटे बेटे कपिल शर्मा ने एक मीडिया पोर्टल को दी।

 

खुद से शादी करने पर ट्रोल हुईं कनिष्का सोनी का ट्रोलर्स को जवाब

 'दीया और बाती हम' फेम कनिष्का सोनी इन दिनों काफी चर्चा हैं। वजह हा उनकी खुद से शादी रचाना। कनिष्का सोनी ने 16 अगस्त को एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह ह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही थीं। इस तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया है। गुजरात की क्षमा बिंदु के बाद कनिष्का सोनी भारत की दूसरी महिला हैं  जिन्होंने सोलोगैमी मैरिज की है। जैसी ही ये तस्वीर सामने आई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं अब ट्रोलिंग का कनिष्का सोनी ने करारा जवाब दिया है। कनिष्का सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। 

 


बोल्ड लुक से चर्चा में रहने वाली नम्रता मल्ला ने धरा कृष्ण अवतार

भोजपुरी और तेलगू एक्ट्रेस नमृता मल्ला अपने बोल्ड लुक से बहुत ही कम समय में सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स से लगाया जा सकता हैं। सोशल मीडिया पर अकसर वह अपने हॉट डांस वीडियोज़ और फोटोज़ शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखने वालों के होश उड़ जाते हैं। हाल ही में यह बोल्ड एक्ट्रेस ने जन्माष्टी के मौके पर कृष्ण अवतार में अपनी एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह कान्हा बन लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। 

 

Content Writer: suman prajapati

Sonam kapoorRaju Srivatavaentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...