main page

जिया खान सुसाइड मामले में CBI कोर्ट ने सूरज पंचोली को किया बरी...पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 29 April, 2023 06:43:10 AM

एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में 10 साल बाद CBI की स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। मामले में फंसे एक्टर सूरज पंचोली को कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। कोर्ट ने शुक्रवार को सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। वहीं, एक्ट्रेस किम कार्दशियन की हमशक्ल मॉडल क्रिस्टीना एश्टन गौरकानी का हाल ही में निधन हो

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में 10 साल बाद CBI की स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। मामले में फंसे एक्टर सूरज पंचोली को कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। कोर्ट ने शुक्रवार को सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। वहीं, एक्ट्रेस किम कार्दशियन की हमशक्ल मॉडल क्रिस्टीना एश्टन गौरकानी का हाल ही में निधन हो गया है। उन्होंने किम जैसे दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी, अब उनका 34 की उम्र में अचानक निधन हो गया है। इस दुखद खबर से फैंस के बीच शोक की लहर है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

 

Suicide Case: जिया खान का आखिरी खत, 6 पन्नों में एक्ट्रेस ने बयां किया था दर्द

'निशब्द' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान ने 10 साल पहले सुसाइड कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 3 जून 2013 को जिया अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। मामले में पुलिस ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रहे एक्टर सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के 10 साल बाद अब इस पर फैसला आने वाला है। सुसाइड के बाद पुलिस को जिया के घर से 6 पेज का नोट मिला था। उस सुसाइड नोट में जिया ने सूरज पंचोली का जिक्र किया था। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने 6 पन्नों के आख‍िरी खत में क्या लिखा था।

 

जिया खान सुसाइड केस: मां जरीना के साथ कोर्ट पहुंचे सूरज पंचोली


'निशब्द' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान ने साल 2013 में जिया अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। एक्ट्रेस की मां राबिया खान के आरोप के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रहे एक्टर सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे। वहीं, अब घटना के 10 साल जिया खान इस मामले में आज फैसला आएगा। इस केस में सुनवाई को लेकर सूरज पंचोली अब मुंबई सीबीआई की विशेष अदालत में पहुंच चुके हैं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

जिया खान सुसाइड मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, सूरज पंचोली को किया गया बरी

एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में CBI की स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। मामले में फंसे एक्टर सूरज पंचोली को कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। कोर्ट ने शुक्रवार को सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। उन पर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

 

इरफान खान की आखिरी मूवी देखने पहुंचे बेटे बाबिल खान हुए इमोशनल

हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर इरफान खान साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कहकर सबकी आंखों में आंसू दे गए थे। भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में जो अमिट छाप छोड़ी है, उसे कभी नहीं मिटाया जा सकता। इस दुनिया से रुख्सत हो चुके इरफान एक बार फिर पर्दे पर आ रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनके बेटे और एक्टर बाबिल खान पिता के पोस्टर को फ्लाइंग किस देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी भावुक हो रहे हैं।

 

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली के बरी होने पर एक्ट्रेस की मां राबिया का बयान 

एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में CBI की स्पेशल कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। उन पर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। वहीं, कोर्ट के इस फैसले के बाद जिया की मां राबिया खान का बयान सामने आया है।

 

 कुर्सी पर बैठ प्रियंका ने करवाया बोल्ड फोटोशूट 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने काम और हुस्न का परचम लहराया है। आज न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी पीसी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर  भी एक्ट्रेस के करोड़ों फैंस हैं, जिनके साथ अक्सर देसी गर्ल अपनी बोल्ड एंड ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस खूब इम्प्रेस हो रहे हैं।

 

 

Jiah Khan Suicide Case: कोर्ट के फैसले पर सूरज पंचोली ने जाहिर की खुशी 


एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 10 साल बाद आज बड़ा फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को मामले में फंसे एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रहे एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद सूरज की खुशी का कोई ठिकाना नही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोर्ट के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

किम कर्दाशियन की हमशक्ल क्रिस्टीना एश्टन की मौत
 

एक्ट्रेस किम कार्दशियन हॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो अपने काम से ज्यादा कर्वी फिगर को लेकर चर्चा बटोरती हैं। लड़कियां उनके फिगर और फैशन सेंस की हद से परे दीवानी हैं। इन्हीं दीवानियों में से एक थी कैलिफोर्निया की रहने वाली मॉडल क्रिस्टीना एश्टन गौरकानी, जिसकी हाल ही में मौत हो गई है। वह किम के फिगर और फेस की इतनी बड़ी फैन थी कि उन्होंने एक्ट्रेस जैसे दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उन्होंने किम जैसा फिगर और फेस पाया था। लेकिन अब उनका 34 की उम्र में अचानक निधन हो गया है। इस दुखद खबर से फैंस के बीच शोक की लहर है।

 

Content Writer: suman prajapati

Sooraj PancholiacquittedJiah Khan suicide casebig newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsHollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...