बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू अपकमिंग एल्बम 'सांवरे' की शूट के लिए लखनऊ अाए है।
12 Jun, 2016 09:55 AMलखनऊ: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू अपकमिंग एल्बम 'सांवरे' की शूट के लिए लखनऊ अाए है। इस शूटिगं के दौरान कुणाल की इस एल्बम पर विवाद कर रहे है। उनके साथ कुछ एेसा हो गया है जो किसा ने कभी सोचा भी नहीम होगा।
बता दें कि शनिवार रात लोगों ने जमकर विरोध किया है। हालात बिगड़ते गए और भीड़ ने पथराव तक कर दिया। इस दौरान खेमू जख्मी हो गए है। उनके हाथ में काफी चोट आई है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को इमामबाड़े के बाहर नौबतखाने में इस तरह की शूटिंग करने से एतराज था। उनका कहना था कि इससे धार्मिक भावनाएं चोट पंहुचती हैं। इस गाने में पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान अपनी आवाज दे रहे हैं। वे भी रिकॉर्डिंग के लिए लखनऊ में मौजूद हैं।