main page

प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेन्द्र कपूर को जन्मदिवस मुबारक

Updated 09 January, 2015 03:54:16 PM

हिन्दी फि़ल्मों के एक प्रसिद्ध पाश्र्वगायक महेन्द्र कपूर का आज जन्मदिवस है। हालांकि उन्होंने 2008 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

मुंबई: हिन्दी फि़ल्मों के एक प्रसिद्ध पाश्र्वगायक महेन्द्र कपूर का आज जन्मदिवस है।  हालांकि उन्होंने 2008 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। महेंद्र कपूर का जन्म अमृतसर में हुआ था। उन्होंने बी आर चोपड़ा की फिल्मों हमराज़, ग़ुमराह, धूल का फूल, वक़्त, धुंध में विशेष रूप से यादगार गाने गाए। 

1953 की फिल्म ‘मदमस्त’ के साहिर लुधियानवी के गीत आप आए तो खयाल-ए-दिल-ए नाशाद आया से उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

1968 में उपकार के बहुचर्चित गीत मेरे देश की धरती सोना उगले के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पा‌श्र्व गायक का पुरस्कार मिला था। बाद में एक बार फिर 1967 में हमराज के नीले गगन के तले के लिए भी उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। बाद में उन्हें पद्मश्री और महाराष्ट्र सरकार के लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया।

उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा दादा कोंडके की मराठी फिल्मों में भी आवाज दी। उनके पुत्र रोहन कपूर ने 1980 के दशक में कुछ फिल्मों में अभिनय किया। रोहन की फिल्मों में फासले और लव 86 शामिल हैं। 

महेंद्र कपूर का 27 सितंबर 2008 शनिवार शाम को बांद्रा स्थित उनके निवास पर निधन हो गया, शाम 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

:

Mahendra Kapoorbirthdayplayback singerBollywood news

loading...