main page

खुद को सामान्य महिला मानती हैं ग्वेनेथ

Updated 20 March, 2015 01:36:46 PM

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो खुद को सामान्य महिला मानती हैं।

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो खुद को सामान्य महिला मानती हैं। ग्वेनेथ पाल्ट्रो मशहूर होने के बावजूद खुद को सामान्य महिलाओं के समान ही समझती हैं। पाल्ट्रो ने कहा मैं सामान्य महिलाओं के समान ही हूँ। मैं एक महिला हूँ। एक मां हूँ और हम सभी शारीरिक रूप से समान हैं। मेरे दिल में भी करुणा है और हम सभी को प्यार चाहिए। हम सभी  संपूर्ण होना चाहते हैं और हम सभी अपने जीवन को बेहतर तरीके से जीना चाहते हैं।

अभिनेत्री ने कहा हम स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं जिंदगी से बेहतर चीजें लेना चाहते हैं। मुझे लगता है सभी महिलाएं यही चाहती हैं। पाल्ट्रो  ने कहा मैं अपने आप को एक अभिनेत्री, मां और एक उद्यमी के रूप में देखती हूँ। मैं स्वयं को एक गुरु के रूप में नहीं देखती। मैं गुरु नहीं हूँ  क्योंकि मैं हर वक्त सवाल पूछती रहती हूँ मैं सब कुछ जानने का दावा नहीं करती।

:

GWYNETH PALTROWCOMMON WOMANmotherlovehollywoodHollywood news

loading...