main page

मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगा आशा भोसले का पुतला

Updated 14 June, 2017 09:38:34 AM

दादा साहेब फाल्के और पद्मभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित जानी मानी पाश्र्व गायिका आशा भोसले जल्दी ही राजधानी के मैडम तुसाद संग्रहालय में दुनिया की मशहूर शख्सियतों के बीच नजर आएंगी।

नई दिल्ली: दादा साहेब फाल्के और पद्मभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित जानी-मानी पाश्र्व गायिका आशा भोसले जल्दी ही राजधानी के मैडम तुसाद संग्रहालय में दुनिया की मशहूर शख्सियतों के बीच नजर आएंगी।   

मैडम तुसाद संग्रहालय को चलाने वाली कंपनी मर्लिन इंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और महाप्रबंधक अंशुल जैन ने आज बताया कि दिल्ली संग्रहालय में आशा भोसले का मोम का पुतला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छह दशक से ज्यादा समय तक अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करती रही आशा भोसले एक महान गायिका हैं। उनके चाहने वालों में बडे,बूढ़े, बच्चे और जवान हर उम्र के लोग शामिल हैं। गायिकी की दुनिया में उनके योगदान का हर कोई कायल है, ऐसे में उनका पुतला संग्रहालय में लगाए जाने की घोषणा करते हुए ‘हमें अपार हर्ष हो रहा है।’  आशा भोसले का पुतला संग्रहालय में बालीवुड के जाने माने गायक और गायिकाओं के पुलतों की बीच रखा जाएगा। पुतले में आशा भोसले बैठी हुई मुद्रा में दिखाई देंगी। 

:

Asha BhosleMadame Tussauds Museumstachu

loading...