main page

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 131 में से 68 विजेताओं ने अवॉर्ड लेने से किया इंकार

Updated 03 May, 2018 08:08:49 PM

आज दोपहर दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 140 कलाकारों को पुरस्कार दिया जाएगा। हालांकि, इससे एक दिन पहले ही अधिकतर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता इस समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुके हैं।

मुंबई: नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए सभी विजेता एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। समारोह में शामिल स्टार्स को अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिसमें य‍ून‍ियन म‍िन‍िस्‍टर स्‍मृति ईरानी और राजवर्धन स‍िंह ने फ‍िल्‍म ‘न्‍यूटन’ के ल‍िए स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी को द‍िया है। बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी ने बेस्ट एक्ट्रेस चुना, जो उनकी बेटी जाह्नवी, खुशी और पति बोनी कपूर को दिया गया।

समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार सुप्रसिद्ध अभिनेता विनोद खन्ना को मरणोपरांत प्रदान किया गया। राष्ट्रपति से उनके अभिनेता पुत्र अक्षय खन्ना एवं पत्नी कविता खन्ना ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया जिसे उनके पति बोनी कपूर और उनकी बेटियों जान्ह्वी तथा खुशबू ने ग्रहण किया। राष्ट्रपति कोविंद ने इन दोनों दिवंगत कलाकारों को याद करते हुए कहा कि इनका निधन देश के सिनेमाप्रेमियों के लिए व्यक्तिगत क्षति थी क्योंकि उन्होंने लाखों प्रशंसकों का दिल जीता है। इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और हमेशा याद की जाती रहेंगी।  
Bollywood Tadka

विवादों में आया फिल्म पुरस्कार समारोह
दरअसल, कुछ पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित नहीं किया जाना था जिसके कारण समारोह विवादों में आ गया।  उन्होंने समारोह से पहले ही बायकॉट की घोषणा कर दी थी।  इस 65 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में कई विजेताओं को सम्मानित किया जाना है लेकिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास मात्र एक घंटे का समय था जिसमें उन्होंने करीब 11-12 व्यक्तियों को पुरस्कृत किया। बाकी पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा प्रदान किए गए।
Bollywood Tadka


 ये रही अवॉर्ड पाने वालों की पूरी ल‍िस्‍ट

  • 1.  सर्वश्रेष्ठ मानव-विज्ञान संबंधी फिल्म- नेम प्लेस एनिमल थिंग, स्लेव जेनेसिस
  • 2.  सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ आलोचक- गिरधर झा (स्वर्ण कमल)
  • 3.  स्पेशल मेंशन- म्होरक्या (मराठी), हेल्लो अरसी (उड़ि‍या), टेक ऑफ़ (मलयालम), न्यूटन (हिंदी )
  • 4.  सर्वश्रेष्ठ लद्दाखी फिल्म- वाल्किंग विद द विंड
  • 5.  सर्वश्रेष्ठ जसारी फिल्म- सिंजर
  • 6.  सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म- पद्दायी
  • 7.  सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म- हेल्लो आरसी
  • 8.  सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- हेब्बेट रामाक्का
  • 9.  सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म- न्यूटन
  • 10. सर्वश्रेष्ठ बंगाली फ़िल्म- मयूराक्षी
  • 11.  मराठी फिल्म- कच्चा लिम्बू
  • 12.  सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म- थोंदिमुथालुम द्रिक्सक्षियुम
  • 13.  सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म- गाज़ी
  • 14.  असमिया फिल्म- इशू
  • 15.  सर्वश्रेष्ठ तामिल फिल्म- टू लेट
  • 16.  सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- ढह 
  • 17.  सर्वश्रेष्ठ कार्य निर्देश- अब्बास अली मोघु फॉर बाहुबली 2
  • 18.  कोरियोग्राफ़ी- ‘गोरी तु लट्ठ मार ‘ के लिए गणेश आचार्य, टॉयलेट – एक प्रेमकथा
  • 19.  सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफ़ेक्ट्स- बाहुबली 2
  • 20.  सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक- काटरू वेलियिदै
  • 21.  सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर- मॉम
  • 22.  स्पेशल जूरी पुरस्कार- नगरकीर्तन
  • 23.  सर्वश्रेष्ठ लिरिक्रस- मुथुरत्न गीत के लिए जेएम प्राहलाद
  • 24.  सर्वश्रेष्ठ मेक अप आर्टिस्ट- राम राजजक (नगरकीर्तन)
  • 25.  सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाईन- संतोष रमन (मलयालम फिल्म टेक ऑफ)
  • 26.  सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल)- संजीव पाझोर(थोंदिमुथालुम द्रिक्सक्षियुम )
  • 27.  पटकथा लेखक (Adapted)- जयराज (भयानकम)
  • 28.  सर्वश्रेष्ठ संवाद- सम्बिट मोहंती (हैलो अर्सी)
  • 29.  सर्वश्रेष्ठ सिनेकला- भयानकम
  • 30.  सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन- निखिल एस प्रवीण
  • 31.  सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक- कातारु वेलिइदई के लिए शाषा तिरुपति

 

:

bollywoodnational film award

loading...