main page

ऑस्कर के फॉरन लैंग्वेज कैटिगरी से बॉलीवुड फिल्म 'न्यूटन' हुई बाहर

Updated 15 December, 2017 10:30:19 AM

बॉलिवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ''न्यूटन'' को लेकर एक बुरी खबर है। फिल्म ''न्यूटन'' इस साल भारत की ओर से ऑस्कर के लिए फॉरन लैंग्वेज की फिल्म कैटिगरी में नॉमिनेट की गई थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह इस लिस्ट से बाहर हो चुकी है।

मुंबई: बॉलिवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' को लेकर एक बुरी खबर है। फिल्म 'न्यूटन' इस साल भारत की ओर से ऑस्कर के लिए फॉरन लैंग्वेज की फिल्म कैटिगरी में नॉमिनेट की गई थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह इस लिस्ट से बाहर हो चुकी है। 

ऑस्कर के ट्विटर हैंडल से उन 9 फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है, जो अकैडमी अवॉर्ड्स की लिस्ट में जगह बना पाने में सफल रही है। इस लिस्ट में 'अ फ़ैनटैस्टिक वुमन', 'इन द फेड', 'ऑन बॉडी ऐंड सोल', 'फॉक्सट्राट', 'दि इनसल्ट' , 'लवलेस', 'द वुंड', 'फेलिसिटे', 'द स्क्वायर' के नाम शामिल हैं। 'द अकैडमी' के इस ट्वीट में लिखा गया है, '#Oscars90 news:फॉरन लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड की लिस्ट में ये 9 फिल्मों के नाम हैं। इनमें से कितनी आपने देखी हैं?'

बता दें कि न्यूटन फिल्म मिडल क्लास फैमिली के न्यूटन कुमार उर्फ नूतन कुमार की कहानी है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स की खूब तारीफें मिलीं। फिल्म रिलीज़ होने के साथ ही इसके ऑस्कर में जाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। इसके बाद इस कॉमिडी-ड्रामा फिल्म को इस साल आधिकारिक रूप से फॉरन लैंग्वेज कैटिगरी में ऑस्कर भेजा गया। 

:

newtonoscarRajkumar rao

loading...