main page

बॉलीवुड की ये माएं हैं दुनिया के लिए मिसाल, अकेली करती हैं अपने बच्चों की परवरिश

Updated 13 May, 2018 11:37:56 AM

आज पूरे विश्व में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा हैं। मां और बच्चे का रिश्ता ऐसा होता है जो सबसे अनमोल है। आपने सुना भी होगा कि भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए उसने मां को अपने रूप में भेजा है। यह दिन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमरीका में की गई थी। मां को सम्मानित करने का ये आईडिया सबको इतना अच्छा लगा कि इसे दुनियाभर में मनाया जाने लगा। दुनिया में कई माएं एेसी है जो अकेली ही अपने बच्चों की परवरिश करती हैं। एेसे ही हम आपको आज बॉलीवुड की उन मा

मुंबई: आज पूरे विश्व में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा हैं। मां और बच्चे का रिश्ता ऐसा होता है जो सबसे अनमोल है। आपने सुना भी होगा कि भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए उसने मां को अपने रूप में भेजा है। यह दिन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमरीका में की गई थी। मां को सम्मानित करने का ये आईडिया सबको इतना अच्छा लगा कि इसे दुनियाभर में मनाया जाने लगा।

 

दुनिया में कई माएं एेसी है जो अकेली ही अपने बच्चों की परवरिश करती हैं। एेसे ही हम आपको आज बॉलीवुड की उन माओं को बारे में बताने जा रहे है, जो अपने बच्चों की परवरिश सिंगल मदर के रूप में अकेले ही कर रही हैं। इनमें से किसी ने शादी ही नहीं की और अकेले अपने बच्चों को अपने दम पर पाला तो किसी ने तलाक के बाद इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। 

 

Bollywood Tadka


सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ऐसी मां हैं जिनकी दो बेटियां हैं, लेकिन पति नहीं। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में पहली बेटी रेनी को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों की अकेले परवरिश कर रही हैं।

 

Bollywood Tadka


कोंकणा सेन

एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने हीरो रणवीर शॉरी से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी शेयर की थी, लेकिन सच यही था कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही प्रेगनेंट हो चुकी थीं। रणवीर और कोंकणा का तलाक हो गया है पर कोंकणा अपने बेटे की अच्छे से परवरिश कर रही हैं। रणवीर शौरी से अलगाव के बाद उन्होंने अपने बेटे के पालन-पोषण के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

 

Bollywood Tadka

 

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने अनिल ठडानी से 2004 में शादी करने से पहले ही दो बेटियां गोद ले ली थी। जिसमें से एक नाम पूजा और दूसरी का नाम छाया था। बड़ी बेटी छाया की शादी हाल ही में रवीना ने पूरे रीति-रिवाज के साथ की है। रवीना आज चार बच्चों की मां हैं। शादी के बाद अनिल से उनकी एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है।

 

Bollywood Tadka


पूनम ढिल्लन 

पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। अशोक से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश वह अकेली कर रही हैं।

 

Bollywood Tadka


नीना गुप्ता

नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। दोनों ने शादी तो नहीं की, लेकिन नीना प्रेगनेंट जरूर हो गई थीं। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की और नीना ने अपनी प्रेगनेंसी जारी रखी और नीना ने बिना किसी की मदद के सिंगल मदर बनकर मसाबा की परवरिश की। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है। 

 

Bollywood Tadka


अमृता सिंह 

सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं। सैफ से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश वह अकेली कर रही हैं। अपने बच्चों के लिए उन्होंने फिल्मों में काम से भी ब्रेक ले लिया।

 

Bollywood Tadka


करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते यह रिश्ता नहीं चल पाया। अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों की अकेले अच्छे से परवरिश कर रही हैं।

:

mothers dayspecialkarisma kapoorsushmita sen

loading...