main page

50 की उम्र में पिता बने ये एक्टर, अपने से 12 साल छोटी लड़की से की थी शादी

Updated 27 March, 2017 11:40:14 AM

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने कल ही अपना 52 वां बर्थडे सैलिब्रेट किया है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने कल ही अपना 52 वां बर्थडे सैलिब्रेट किया है। एक्टर होने के साथ साथ प्रकाश राज डायरैक्टर, प्रोड्यूसर हैं जहां वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, वहीं उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिंग कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रकाश राज फिल्मों में आने से पहले थिएटर आर्टिस्ट थे।  

एक्टर प्रकाश राज ने 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की थी। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। शादी के छठवे साल 3 फरवरी 2016 को प्रकाश 50 की उम्र में बेटे वेदांत के पिता बने। ये प्रकाश राज का चौथी संतान है। दरअसल पोनी से पहले प्रकाश ने 1994 में एक्ट्रैस ललिता कुमारी से शादी की थी। 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों की दो बेटियां मेघना, पूजा और एक बेटा सिधू है। हालांकि, बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

बता दें कि उन्होंने 2009 में फिल्म 'वॉन्टेड' से बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्होंने 'सिंघम', 'दबंग-2', 'मुंबई मिरर', 'पुलिसगिरी', 'हीरोपंती', 'जंजीर' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। ज्यादातर फिल्मों में वे विलेन ही बने हैं।
 

:

prakash rajsingham52th bday

loading...