main page

‘क्वांटिको’ के सेट पर घायल हुईं प्रियंका

Updated 14 January, 2017 10:34:12 AM

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर शूटिंग के दौरान मामूली चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

न्यूयॉर्क: भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर शूटिंग के दौरान मामूली चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  
 
‘एबीसी’ के निर्माता दल ने ‘एंटरटेनमेंट टूनाइट’ को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 34 वर्षीय अभिनेत्री को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही है।   ‘टीएमजेड’ के अनुसार प्रियंका बृहस्पतिवार को एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं। उनके सिर में चोट आई है।   प्रियंका को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। ‘बेवॉच’ की अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ घंटे तक इलाज के लिए इमरजेन्सी कक्ष में रखा गया था। अब वह अपने घर पर आराम कर रही हैं।  

अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘ कल रात ‘क्वांटिको’ के सेट पर मामूली घटना घटी थी। प्रियंका को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने घर पर आराम कर रही हैं और सप्ताहांत मेें फिर काम पर लौट आएंगी। ’’ 
 

:

Priyanka ChopraQuanticoinjured

loading...