अपने काम से ब्रेक लेकर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान और पत्नी करीना के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर कल सैफ को छोटे नवाब
26 Jul, 2017 01:38 PMमुंबई: अपने काम से ब्रेक लेकर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान और पत्नी करीना के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर कल सैफ को छोटे नवाब और उनकी बेगम से साथ स्पॉट किया गया। सैफ अली खान अपने परिवार के साथ कहीं और नहीं बल्कि स्विटजरलैंड रवाना हुए हैं
पहली बार तैमूर को पापा सैफ के साथ कैमरे में कैद किया गया है। तैमूर की इतनी क्यूट तस्वीरें शायद ही आपने पहले देखी होंगी। हालांकि जब तैमूर को पैपराजी ने क्लिक किया तो उस वक्त वो नींद में थे।
तैमूर अभी से इतने पॉपुलर हो चुके हैं और उनकी ऐसी फैन फॉलोइंग है कि जैसे ही उनकी तस्वीरें आती हैं, वायरल हो जाती हैं।