main page

जब श्रीदेवी ने शिल्पा के साथ भतीजी सोनम के गानें प्रेम रतन... पर किया था डांस, वायरल हो रही है वीडियो

Updated 02 May, 2018 12:13:04 PM

बॉलीवुड एक्टेस सोनम कपूर 8 मई को मुंबई में बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोनम की शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ है। शादी की तैयारियों को बीच हाल ही में श्रीदेवी के पुराने डांस की वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टेस सोनम कपूर 8 मई को मुंबई में बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोनम की शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ है। शादी की तैयारियों को बीच हाल ही में श्रीदेवी के पुराने डांस की वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। 

 

Karva Chauth Hangover @officialshilpashetty@sonamakapoor

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on

इस वीड‍ियो में श्रीदेवी श‍िल्पा शेट्टी के साथ सोनम के हिट गानें "प्रेम रतन धन पायो" ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैँ। उनकी ये वीडियो अनिल कपूर के घर करवाचौथ की पार्टी का है। वीडियो को श्रीदेवी के ऑफ‍िश‍ियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है। वैसे श्रीदेवी को बॉलीवुड की डांस क्वीन माना जाता है। 

 

बता दें कि 24 फरवरी 2018 को 54 साल की उम्र में एक्ट्रैस श्रीदेवी की दुबई के होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने से पहले चर्चा थी कि श्रीदेवी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ गई थी। वहीं उनके परिवार पर भी दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। अब धीरे-धीरे बोनी कपूर और उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी अपने आप को संभाल रही हैं। 

:

sonam kapoorlate srideviviral danceprem ratan songsalman khanshilpa shetty kundraanil kapoor

loading...