main page

ये हैं इंडियन टीवी के Controversial Shows

Updated 16 May, 2017 02:21:06 PM

: इंडियन टीवी पर कई एेसे शोज है जो बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल है

मुंबई: इंडियन टीवी पर कई एेसे शोज है जो बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल है। इन शोज के कारण कई हस्तियां सुर्खियों में भी रही। कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी पर टेलीकास्ट हो चुके हैं।

1. शो इस जंगल से मुझे बचाओ में कई सैलिब्रिटीज को जंगल में छोड़ दिया गया था। उन्हें चावल और सेम खाकर सरवाइव करना था। शो में श्वेता तिवारी, जय भानुशाली और आकाशदीप सहगल सहित कई सैलेब्स ने खूब कॉन्ट्रोवर्सीज क्रिएट की थीं। 

Bollywood Tadka

2. एमटीवी स्प्लिट्सविला अब तक शो के 9 एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। इसमें यंग लड़के और लड़कियां अपने लिए परफेक्ट पार्टनर चुनने की कोशिश करते हैं। शो के कई तरह के चैलेंजेस दिए जाते हैं, जिनके दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच गाली-गलौच, लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं। 

Bollywood Tadka

3. इमोशनल अत्याचार शो के पांच सीजन आ चुके हैं। दो यूनियन मिनिस्टर्स इस पर बैन की मांग कर चुके हैं और दिल्ली हाईकोर्ट यूटीवी चैनल के चेयरमैन को नोटिस भी जारी कर चुका है। कारण शो का वॉयलेंट और वल्गर कंटेंट है। 

Bollywood Tadka

4. सुपरस्टड: स्कूल ऑफ फ्लर्ट्स अश्मित पटेल और नताशा सूरी इस शो के होस्ट थे। दोनों शो में यह सिखाते थे कि किसी को फ्लर्ट कैसे करना है। ये शो यूटीवी बिंदास ब्रॉडकास्ट हुआ है।

Bollywood Tadka

5. एमटीवी रोडीज रघु राम और राजीव लक्ष्मण के इस शो में इंडियन यूथ को पार्टिसिपेट करते देखा जा सकता है। हालांकि, शो में यूज होने वाले वल्गर शब्दों, न्यूडिटी और वॉयलेंस को लेकर यह विवादित शोज में गिना जाता है। 

Bollywood Tadka

6. 'पति, पत्नी और वो' शो बीबीसी के पॉपुलर 'Baby Borrowers' पर बेस्ड था। शो में पेरेंट्स अपने बच्चे सैलिब्रिटी कपल्स को हैंडओवर करते हैं, जो उनकी देखभाल करते हैं। शो में यह दिखाया गया था कि सैलिब्रिटीज कैसे पेरेंटहुड को हैंडल करते हैं। जल्दी ही शो विवादों में आ गया। 

Bollywood Tadka

7. सच का सामना शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल थे। शो तब विवादों में आ गया था, जब समाजवादी पार्टी के सांसद कमाल अख्तर ने उनसे पूछे गए पर्सनल सवालों पर विरोध जताया। कमाल का कहना था कि कोई भी किसी इंसान से उसके बेडरूम को लेकर पर्सनल सवाल कैसे कर सकता है। कमाल की अर्जी पर विचार करते हुए इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने चैनल को नोटिस भी जारी किया था। 

:

Controversial ShowsMTV roadiesSplitsvilla

loading...