main page

दिल्ली छोड़कर मुंबई शिफ्ट होंगे विराट, यहां है नया आशियाना

Updated 12 December, 2017 10:52:30 AM

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए है। जल्द ही विराट और अनुष्का देश वापस लौट आएंगे। भारत लौटने के बाद विराट और अनुष्का दिल्ली में एक बड़ी रिसेप्शन पार्टी देंगे। ये पार्टी 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें दोनों के दिल्ली के खास दोस्त और रिश्तेदार शरीक होंगे। इसके बाद

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। इन्होने अपनी शादी की जानकारी खुद ट्वीट कर दी।

Bollywood Tadka

हाल ही में दोनों ने अपनी मेंहदी से शादी तक की तस्वीरें सोशल साइट पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इससे पहले 7 दिसंबर की रात को अनुष्का और विराट के परिवार के सदस्य इटली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उस वक्त किसी ने भी इस शादी पर कमेंट्स करने से मना कर दिया था। इसी बीच हमारे हाथ एक दिलचस्प जानकारी लगी है। 

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो शादी इटली के एक फेमस रिसोर्ट में हुई यह तो आपको पता ही है पर क्या आपको यह पता है कि शादी में बड़े ही करीबी मेहमानो को बुलाया गया था जो गिनकर करीब 44 होंगे। जाहिर है इतनी महत्वपूर्ण शादी थी कि कई गुस्से भी हुए होंगे।

Bollywood Tadka

विराट और अनुष्का ने शादी में भले ही कम लोगों को बुलाया होगा पर रिसेप्शन पार्टी में सैकड़ो को बुलाया है। साथ ही एक ख़ास इंतजाम भी किया है। जी हाँ, दोनों ने तय किया ही कि मुंबई और दिल्ली दो महानगरों में शानदार रिसेप्शन रखा है। जी हाँ, 21 दिसम्बर के दिन दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन 21 तारीख के दिन तय है और मुंबई में 26 दिसम्बर के दिन है।

Bollywood Tadka

दोनों ही रिसेप्शन के लिए जगह यानि होटल भी बुक कर लिए गए हैं। वैसे इटली में जिन मेहमानों को निमंत्रित किया गया था उनमे से शाहरुख़ खान, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह के नाम शामिल हैं। अनुष्क-विराट नहीं चाहते थे कि शादी भीड़-भाड़ में हो। क्योकि वे शादी स्थिले से करना चाहते थे। ग्रैंड रिसेप्शन में दुनियां भर से लोग आने वालें हैं। जिनमे बॉलीवुड, क्रिकेटर और बिजनेस मैन का समावेश होने वाला है।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

:

virat kohlianushka sharmanew house

loading...