main page

एक ही लड़की से शादी करते हैं सभी सगे भाई, बड़ा अनोखा हैं यहां का रिवाज! (PICS)

Updated 08 July, 2015 01:30:43 PM

हमारे देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। हर जाति, धर्म के लोग अपने समुदाय से जुड़ी परंपराएं और रीति-रिवाजों को मानते हैं और उनका पालन करते हैं।

किन्नौरः हमारे देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। हर जाति, धर्म के लोग अपने समुदाय से जुड़ी परंपराएं और रीति-रिवाजों को मानते हैं और उनका पालन करते हैं। हमारे देश के हर क्षेत्र का रहन-सहन, भाषा जिस प्रकार अलग-अलग है। उसी तरह हर जगह की परंपराएं और रीति-रिवाज भी कुछ अलग हैं।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र की रीति-रिवाज भी सबसे अलग हैं। चलिए आज बात करते हैं यहां के शादी से जुड़े अनोखे रिवाजों कीः-

यहां एक लड़की का विवाह परिवार के सभी सगे भाईयों से एक साथ किया जाता है। यहां रहने वाले लोग इस प्रथा को पांडवों के अज्ञातवास से जोड़ते हैं। आज भी यहां  बहु पति विवाह किए जाते हैं।

एक ही परिवार के सगे भाईयों से एक साथ युवती का विवाह किया जाता है। घर के सभी सदस्य  एक साथ एक ही घर में रहते हैं। अगर किसी महिला के कई पतियों में से किसी एक की मौत भी हो जाए तो भी महिला को दुख नहीं मनाने दिया जाता है।

इस परंपरा की खास बात यह है कि विवाह के बाद सारी परंपरा एक टोपी पर निर्भर रहती हैं। अगर किसी परिवार में 5 भाई है और सभी का विवाह एक ही महिला के साथ हुआ है। ऐसे में अगर कोई भाई अपनी पत्नी के साथ है तो वह कमरे के दरवाजे के बाहर अपनी टोपी टांग देता है। जब तक टोपी दरवाजे पर रखी है, कोई दूसरा भाई उस स्थान पर नहीं जा सकता। इस तरह भाइयों में मान-मर्यादा रहती है।

यहां के परिवारों में महिलाएं ही घर की मुखिया होती हैं। अत्याधिक ठंड और बर्फबारी के मौसम में यहां लोग ज्यादातर समय घरों में ही रहते हैं।

 
:

Himachal PardeshKinnaur TraditionMarriageWomanBrothersCold WeatherOffbeat news

loading...