main page

रजनीकांत के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण

Updated 05 August, 2015 03:32:22 PM

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के साथ काम कर सकती है।

मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के साथ काम कर सकती है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने निर्देशक एस. शंकर अपनी सुपरहिट फिल्म एंथीरन (रोबोट) का सीक्वल बनाने जा रहे है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा विक्रम की भी अहम भूमिका होगी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम पहले से ही चल रहा है।

विक्रम फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन फिलहाल उनका औपचारिक रूप से जुडऩा बाकी है। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में होंगी। शंकर ने दीपिका से इस संबंध में रजनीकांत के साथ काम करने के लिए संपर्क किया है। इससे पहले भी दीपिका रजनीकांत के साथ काम कर चुकीं हैं। दीपिका ने रजनीकांत की बेटी सौंदर्या आर अश्विन की निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म कोचद्यान में भी काम किया है। विक्रम को फिल्म में कथित तौर पर खलनायक की भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया गया है। 

:

Deepika PadukoneRajinikanthleading ladyRobot 2

loading...