अभिनेता रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट को अपनी आगामी फिल्म ‘बंगीस्तान’ की रिलीज का इंतजार है। दोनों इसके प्रचार के लिए जगह-जगह जा रहे हैं।
01 Aug, 2015 02:07 PMमुंबई: अभिनेता रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट को अपनी आगामी फिल्म ‘बंगीस्तान’ की रिलीज का इंतजार है। दोनों इसके प्रचार के लिए जगह-जगह जा रहे हैं। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'पंजाब केसरी' समूह से रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट की मुलाकात हुई, जहां दोनों ने अपनी फिल्म की शूटिंग के अनुभव तथा अपनी फिल्म के बारे में बताया।
इस दौरान रितेश देशमुख, पुलकित सम्राट के साथ फिल्म के निर्देशक करण अंशुमान अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विभिन्न विषयों को संबोधित करने के साथ व्यक्तिगत अनुभवों को भी बांटा।
आपको बता दें कि करण अंशुमान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रितेश और पुलकित के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएगी। ईस में पुलकित सम्राट, जैकलिन फर्नांंडीज और चंदन रॉय सानयाल भी हैं। यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।