main page

अर्जुन कपूर के साथ काम नहीं करना चाहती है सोनाक्षी सिन्हा

Updated 21 October, 2016 11:15:41 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अर्जुन कपूर के साथ काम करने से मना कर दिया है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अर्जुन कपूर के साथ काम करने से मना कर दिया है।  बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी फिल्म मुबारकां बनाने जा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका है। फिल्म में अर्जुन के अपोजिट इलियाना डीक्रूज और आतिया शेट्टी को लिया गया है। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आयेंगे।  

चर्चा थी कि फिल्म की अभिनेत्री के लिये पहले सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया था लेकिन बात नही बन सकी। अर्जुन और सोनाक्षी ने एक साथ पहले फिल्म‘तेवर’में काम किया था जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अनीस ने सोनाक्षी सिन्हा को उनकी फिल्म के लिए अप्रोच करने की बात कही है और बताया कि अपने किसी कारण की वजह से सोनाक्षी ने फिल्म को ना की है। सोनाक्षी की ना के बाद इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज और अतिया शेट्टी को फाइनल किया गया है।  ‘मुबारकां’एक फन फिल्म है जिसमें अनिल कपूर सिख के गेटअप में होंगे। फिल्म‘मुबारकां’की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। फिल्म में अमृता सिंह भी अहम किरदार निभाती नजर आयेंगी । 
 

:

Sonakshi SinhaArjun KapoorMubarka

loading...