main page

Bollywood Wrap Up: 27 की उम्र में यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का निधन....दुबई की बारिश में फैमिली संग फंसे राहुल वैद्य

Updated 17 April, 2024 05:05:38 PM

अप्रैल महीने का 17वां दिन मनोरंजन जगत से कई खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो चिंता ना करें। बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए आज के दिन की बड़ी खबरों का पैकेज लेकर आई है तो चलिए पढ़ते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी टाॅप खबरें....


मुंबई: अप्रैल महीने का 17वां दिन मनोरंजन जगत से कई खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो चिंता ना करें। बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए आज के दिन की बड़ी खबरों का पैकेज लेकर आई है तो चलिए पढ़ते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी टाॅप खबरें....

'तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई' बेटे अराहर ने ऐसा सवाल पर बुरी फंसी मलाइका अरोड़ा

 

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान इस समय अपने पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी' की वजह से चर्चा बटोर रहे हैं। पॉडकास्ट के   पहले एपिसोड में अरहान के पापा अरबाज और चाचा सोहेल खान नजर आए थे। अब नए एपिसोड में अरहान की मॉम मलाइका अरोड़ा नजर आएंगी, जिसका प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में मां और बेटे के बीच काफी मजेदार बातचीत है। इस दौरान मलाइका ने बेटे से एक ऐसी बात पूछ ली जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।  दरअसल मलाइका बेटे से पूछती हैं कि उन्होंने अपनी वर्जिनिटी कब खोई।


RIP: नहीं रहे यूट्यूबर अभ्रदीप साहा

 

 सोशल मीडिया की दुनिया से दुखभरी खबर आई है। पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया का जाना माना चेहरा अभ्रदीप साहा उर्फ एंग्री रैंटमैन अब हमारे बीच नहीं रहे। अभ्रदीप साहा ने 16 अप्रैल की रात 27 की उम्र में अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है कि सर्जरी के बाद से वह वेंटिलेटर पर थे और बीती 16 अप्रैल की रात को यूट्यूबर ने दम तोड़ दिया। सोशल मडिया इंफ्लूएंसर के आक्समिक निधन से उनके फैंस और फैमिली वालों को बड़ा सदमा पहुंचा है। 

 


26 की उम्र में 'TMKOC' की सोनू ने खरीदी दूसरी लग्जरी कार

 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'सोनू' यानि एक्ट्रेस पलक सिधवानी ने हाल ही में अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर उन्होंने खुद को बेहद ही कीमती तोहफा दिया। पलक ने अपने 26वें बर्थडे पर शानदार कार खरीदी जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 

 यहीं से जाता है स्वर्ग-नरक का रास्ता...यमराज के मंदिर पहुंची कंगना

 

बाॅलीवुड की क्वीन यानि कंगना रनौत अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने जा रही हैं। कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं। ऐसे में कंगना जीत के लिए हर पैंतरा अजमा रही हैं। वहीं अब कंगना चुनावी प्रचार के लिए चंबा के भरमौर पहुंची हैं। कंगना ने यहां शाम चौरासी मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। तस्वीरों में कंगना चंबा के गद्दी समुदाय की पांरपरिक वेशभूषा लुआंचड़ी-डोरा में खूबसूरत दिखीं। 

 

दुबई में बारिश...हाथ में जूते थाम राहुल वैद्य ने पार किया रास्ता

  आपने अक्सर बारिश में सपनों की नगरी मुंबई में पानी पानी होते देखा हैष। हर जगह इतना जलभराव होता है कि लोग परेशान हो जाते हैं लेकिन इस समय दुबई में बाढ़ की स्थिति आ गई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से लोग दुबई में बुरी तरह फंस गए हैं। इस बाढ़ में सिंगर राहुल वैद्य भी फंस गए हैं। दरअसल, राहुल पत्नी दिशा परमार और 6 महीने की बेटी नव्या वैद्य के साथ दुबई ट्रिप पर हैं। इस ट्रिप से उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की थी।  

 


लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्‍चन, एआर रहमान और रणदीप हुड्डा 

 

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, ऑस्‍कर अवॉर्ड विनर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान और एक्टर रणदीप हुड्डा की लाइफ में एक सम्मान जुड़ने वाला है। इन तीनों स्टार्स को इस साल लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर के परिवार ने अवॉर्ड की घोषणा करते हुए बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आगामी 24 अप्रैल को पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। 

 घर पर हुआ बेटी के साथ हादसा तो निकली रूबीना की जान

 

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 विनर रूबीना दिलाइक इस समय अपनी मदरहुड लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। रूबीना बीते साल ही जुड़वा बेटियों की मां बनी हैं। शादी के 5 साल बाद नन्हीं राजकुमारियों की मां बनने की खुशी रूबीना के चेहरे पर हमेशा देखने को भी मिलती है। एक्ट्रेस अपनी बेटियों का काफी ज्यादा ध्यान रखती हैं। हाल ही में उन्होंने पॉडकास्ट 'किसी ने बताया नहीं' के दूसरे सीजन में मां बनने के बाद के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ईधा घर पर ही एक हादसे का शिकार हो गईं थी। 

 


पहली बार बेबी बंप के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली है। दीपिका के घर सितंबर 2024 को प्यारे से बच्चे की किलकारी गूंजेगी। रणवीर औऱ दीपिका दोनों ही इस समय बेहद खुश हैं। वहीं प्रेग्नेंसी में अपना ख्याल रखने के साथ-साथ दीपिका काम पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। दरअसल,दीपिका रोहित शेट्टी की डायरेक्टेड फिल्म 'सिंघम अगेन' में 'लेडी सिंघम' के रूप में नजर आएंगी। इनका एक लुक पिछले साल, 2023 में रिवील किया गया था जिसमें ये खून से लथपथ पुलिस की वर्दी में नजर आ रही थीं।


नवमी पर टीवी के 'राम' का कन्या पूजन

 

17 अप्रैल को पूरे देश में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इस पावन पर्व की धूम है और ऐसे में सेलेब्स भी इस दिन पर अपने दोस्तों और फैंस को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कई स्टार्स ने राम नवमी पर कन्या पूजन किया। इस लिस्ट में टीवी के 'राम'यानि अरुण गोविल का नाम भी शामिल है।

काफी सलोणा..शहबजादे को बाहों में लिए प्रिया मलिक ने लुटाया प्यार

 

मां-बेटे का रिश्ता बहुत ही प्यारा और खास होता है। मां अपने बेटे को कभी दुखी नहीं देखना चाहती। बी-टाउन में हमें ऐसी कई मां-बेटे की जोड़ियां मिल जाएंगी जो एक-दूसरे पर अपनी जान छिड़कती हैं। वहीं अब इस लिस्ट में बिग बाॅस 9 फेम प्रिया मलिक का नाम जुड़ गया है। प्रिया मलिक मिस्कैरेज जैसे दर्द को झेलने के बाद मार्च महीने में प्रिया मलिक की सूनी गोद भरी। प्रिया मलिक के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी जिसका नाम उन्होंने जोरावर साहिब सिंह बख्सी रखा। हाल ही में प्रिया ने अपने लाडले के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में प्रिया सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। वह अपने  लाडले को बाहों में लिए उस पर खूब प्यार लुटा रही हैं। तस्वीर के साथ प्रिया ने लिखा-काफी सलोणा। फैंस प्रिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 


इंटरनेट पर छाए शहनाज गिल के दादा-दादी

 

पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल के नए गाने धूप लग दी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। अब तक शहनाज ने इस गाने पर कई कोलैबोरेशन के वीडियो भी बना लिए हैं। वहीं आम जनता ने भी इस पर कई वीडियोज बनाए। इसी बीच शहनाज के गाने धूप लग दी पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो शहनाज के दादा दादी का है जो इस समय चर्चा में हैं। वीडियो में शहनाज की दादी अपने पति को कमर से थामें दिख रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के दादू कैमरे के सामने थोड़े से असहज महसूस कर रहे हैं। शहनाज के दादा-दादी के इस प्यारे से वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Malaika AroraSonArhaan KhanSonuPalak SindhwaniKangana RanautRahul VaidyaDubaiRainsArun GovilAbhradeep SahaAngry RantmanBollywoodTelevision

loading...