बॉलीवुड में एक्टिंंग गुरू के नाम से मशहूर रोशन तनेजा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड की कई स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके परिवारवालों ने निधन की खबर की पुष्टि कर दी है।
11 May, 2019 12:29 PMमुंबई: बॉलीवुड में एक्टिंंग गुरू के नाम से मशहूर रोशन तनेजा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड की कई स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
रोशन तनेजा विद्यालय ऑफ़ एक्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता था। हिंदी सिनेमा की हिट फिल्मों के लिए उन्होंने कई एक्टर्स को तैयार किया था।
सितारों को एक्टिंग सिखाने की वजह से ही उन्हें एक्टिंग गुरू के नाम से जाना जाता था।
शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, जया बच्चन, अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारे उनको अपना एक्टिंग गुरु मानते है।
वो साल 1960 से एक्टिंग सिखा रहे थे।
बता दें कि वो साल 1960 से एक्टिंग सिखा रहे थे। मुंबई में काफी समय पहले रोशन ने एक एक्टिंग स्कूल की स्थापना की थी।
इस स्कूल में वो एक्टिंग के साथ- साथ निर्देशन और फिल्म निर्माण के बारीकियां बच्चों को सिखाते थे।