मराठी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'अफलातून' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पढ़िए कैसी है फिल्म..
21 Jul, 2023 05:26 PMनई दिल्ली।मराठी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'अफलातून' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर और सॉन्ग 'माका नाका' को दर्शक पहले से ही काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं रिलीज होने के बाद 'अफलातून' भी लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म में किसी भी बड़े बजट की फिल्म की तरह सभी तत्व मौजूद हैं, ऐसे में इसे दर्शकों का काफी पॉजिटिव रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म में जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, परितोष पेंटर, श्वेता गुलाटी, भरत दाभोलकर, विजय पाटकर, जेसी लीवर, तेजस्विनी लोनारी और जयेश ठक्कर जैसे बेहतरीन एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अंधे, बहरे और गूंगे जासूसों ने मचाया धमाल
'अफलातून' में अंधे, बहरे और गूंगे जासूसों का किरदार निभाने वाले तीन मुख्य किरदार श्री, आदि और मानव (सिद्धार्थ जाधव ,परितोष पेंटर और जयेश ठक्कर) के बीच की केमिस्ट्री शानदार है। खासतौर पर परितोष और जयेश की डंब चराडेस आपको फिल्म से आखिरी तक बांधे रखेगी।
दिलचस्प और मजेदार स्क्रिप्ट
श्वेता गुलाटी और तेजस्विनी लोनारी फिल्म को ग्लैमरस बनाने का काम करती हैं। दोनों ने अपना किरदार बहुत अच्छे से निभाया हैं। वहीं जॉनी लीवर और उनके बेटे जेसी लीवर के बीच की केमिस्ट्री भी बेहद मनोरंजक है। कुल मिलाकर कहें तो अफलातून की स्क्रिप्ट दिलचस्प और मजेदार है।
हर मौसम के लिए बेहतरीन फिल्म
फिल्म का अंत 'माका नाका' गाने के साथ होता है जिसे राजू वर्गीस ने खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया है और संगीत कश्यप सोमपुरा ने दिया है। एक नए जमाने की मराठी फिल्म जिसमें सभी आवश्यक तत्व शामिल हैं, इसे एक व्यावसायिक मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाती है। परितोष पेंटर द्वारा लिखित और निर्देशित' अफलातून' हर मौसम के लिए एक अच्छी फिल्म है।